प्रतापगढ़ में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद की आत्‍महत्‍या

देर रात कमरे के अंदर माधुरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पता चला तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं रविवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर दूर युवक का शव एक पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटका था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:20 AM (IST)
प्रतापगढ़ में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद की आत्‍महत्‍या
प्रतापगढ़ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर लिया। युवक का शव घर के निकट पेड़ से लटका मिला।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में शनिवार की रात दो लोगों की मौत फांसी के फंदे पर झूलने से हुई। नगर कोतवाली के राजगढ़ गांव में पति से कहासुनी से नाराज विवाहिता ने घर के अंदर आत्‍महत्‍या कर ली। वहीं कंधई थाना इलाके के गनई डीह गांव में घर से कुछ दूर स्थित पेड़ की डाल पर रस्‍सी के सहारे युवक का लटकता शव मिला। दोनों की मामलों में पुलिस तहकीकात कर रही है।

पति से नाराज होकर महिला ने आत्‍महत्‍या की

नगर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी माधुरी सरोज (28) पत्नी राजेंद्र सरोज की शनिवार की रात पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात कमरे के अंदर माधुरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पता चला तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल रवींद्रनाथ एवं सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

रहस्‍यमय हाल में युवक का पेड़ से लटकता शव मिला

कंधई थाना क्षेत्र के गनई डीह गांव निवासी सोनू (31) पुत्र बाबू लाल शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार की सुबह घर से लगभग सौ मीटर दूर उसका शव एक पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटका था। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने सोनू का शव लटकता देख हैरान रह गए। स्वजनों के साथ ही कंधई पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

chat bot
आपका साथी