World AIDS Day 2021:डाक्‍टराें ने निकाली साइकिल रैली, किन्नर अखाड़ा भी शामिल

World AIDS Day 2021 एड्स के प्रति जन-जन में जागरूकता के लिए शहर के प्रतिष्ठित डाक्टरों ने साइकिल रैली निकाली। शहर में भ्रमण कर लोगों को एड्स की खतरनाक बीमारी से बचाव की अपील की। सभी को स्वस्थ व सुरक्षित रहने की सलाह दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:07 PM (IST)
World AIDS Day 2021:डाक्‍टराें ने निकाली साइकिल रैली, किन्नर अखाड़ा भी शामिल
विश्‍व एड्स दिवस पर प्रयागराज के चिकित्‍सकों ने साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। एड्स की रोकथाम, इसके पीड़ितों से दूरी बनाने की बजाए पूरी संवेदनशीलता बरतने और बीमारी से बचाव की जानकारी देने को शहर में रैलियां निकाली गईं। सिविल लाइंस में आयोजित जनजागरूकता रैली में किन्नर अखाड़े ने भी भागीदारी की तो सुबह-सुबह शहर के प्रतिष्ठित डाक्टरों ने सड़क पर साइकिल दौड़ाकर लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के सुभाष चौराहे से जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरि, महंत वैष्णवीनंद गिरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पोस्टरों पर स्लोगन के जरिए भी जागरूकता का प्रयास

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने महाराणा प्रताप चौराहा स्थित एएमए भवन से साइकिल रैली निकाली। महिला और पुरुष डाक्टर इसमें शामिल हुए। साइकिल चलाते हुए डाक्टरों ने सिविल लाइंस, कटरा, ममफोर्डगंज, अल्लापुर आदि क्षेत्र में भ्रमण किया। पोस्टरों पर विभिन्न स्लोगन लिखकर लोगों को एड्स के खतरे बताए और बचाव का संदेश दिया। एएमए के अध्यक्ष डा. सुजीत कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें डा. अतुल दुबे, डा. ऋतु जैन, डा. आशुतोष गुप्ता आदि थे। म्योहाल चौराहा के निकट क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के कार्यालय में एड्स जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें उप निदेशक आरिफ रिजवी ने कहा कि आपका संवेदनशील व्यवहार किसी पीड़ित की बीमारी से लड़ने की हिम्मत बढ़ा सकता है।

एचआइवी के बारे में दी जानकारी

प्रयागराज : हमीदिया गर्ल्स पीजी कालेज में बुधवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने रेड रिबन लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. इरम फरीद उस्मानी ने एचआइवी वायरस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी