सामाजिक परिवर्तन व चुनौतियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रयाग उत्तर तथा दक्षिण के सभी 29 नगरों में शरद पूíणमा मनाई गई। देर रात तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आदि कवि महíष वाल्मीकि को भी याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM (IST)
सामाजिक परिवर्तन व चुनौतियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
सामाजिक परिवर्तन व चुनौतियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

- फोटो-

- आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने मनाई शरद पूíणमा

- शारीरिक प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन जासं, प्रयागराज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रयाग उत्तर तथा दक्षिण के सभी 29 नगरों में शरद पूíणमा मनाई गई। देर रात तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आदि कवि महíष वाल्मीकि को भी याद किया।

संघ के सह प्रात कार्यवाह आलोक मालवीय ने चंद्रशेखर नगर की शाखा में स्वयंसेवकों को शरद पूíणमा का महत्व बताया। कहा कि शरद पूíणमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट आ जाता है, उसमें से निकलने वाली अमृत किरणें खाद्य सामग्री को अमृततुल्य बना देती है। इसी लिए चादनी रात में रखा खीर भी अमृततुल्य हो जाता है। विवेकानंद शाखा के समयामायी पार्क में प्रात प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र हित में स्वयंसेवा के लिए हमेशा तैयार रहें। इस अवसर पर वीके सिंह, वेद प्रकाश, राहुल आदि मौजूद रहे। स्वयंसेवकों के लिए शारीरिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

साकेत नगर में विभाग कार्यवाह गंगादत्त जोशी, त्रिवेणी नगर में संजीव, विवेकानंद नगर में राज बिहारी, भरद्वाज नगर में शिव प्रकाश, भगीरथ नगर में सत्यपाल, गंगानाथ झा छात्रावास में नगर कार्यवाह देवी प्रसाद, प्रतिष्ठान पूरी की लव कुश शाखा में विभाग सह संपर्क प्रमुख डॉ. प्रमोद, बलराम शाखा में भाग संघचालक डॉ. एसपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी