कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : पं. केसरीनाथ

जासं प्रयागराज बिहार विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश गुजरात व मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत का सीधा अर्थ है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 08:10 PM (IST)
कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : पं. केसरीनाथ
कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : पं. केसरीनाथ

जासं, प्रयागराज : बिहार विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश, गुजरात व मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत का सीधा अर्थ है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। यह कहना है पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केसरी नाथ त्रिपाठी का। उन्होंने इस जीत को मोदी की नीतियों की जीत भी करार दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने दीपावली भी मनाई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह, डॉ. सुशील सिन्हा, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य, मुकेश लारा आदि मौजूद रहे।

केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की : पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का 87वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उत्साह के साथ मनाया। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया।

शहर में तीन दिन के प्रवास पर आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व सासद केसरी देवी पटेल, विधायक नीलम करवरिया, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, नरेंद्रदेव पांडेय, रणजीत सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, देवेन्द्र नाथ मिश्र आदि ने आवास पर पहुंचकर बधाई दी। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति के पदुम जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, मीरा मिश्र, हमेलता, अंजू शुक्ला, चंद्रवती तिवारी आदि ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। समूह की महिलाएं करेंगी योजनाओं का प्रचार

जासं, प्रयागराज: एनआरएलएम की ओर से चयनित समूह की महिलाओं को मुट्ठीगंज स्थित आरसेटी में छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। अब ये महिलाएं सरकार की योजनाओं के बारे में समूह की अन्य महिलाओं को बताएंगी। वित्तीय साक्षरता सीआरपी के तहत शंकरगढ़ और फूलपुर ब्लॉक से चयनित स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता पर प्रशिक्षण देंगी। इसके बाद बचत, क्रेडिट, आरएफ, सीआइएफ, बीमा व पेंशन स्कीम समेत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगी। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र भेंट किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, आरसेटी निदेशक एनके तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी