भारतीय जनता पार्टी के कई मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा पर प्रयागराज में जताई गई खुशी

प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सभी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नरेश कश्यप एवं अन्य मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा को बधाई दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:12 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के कई मोर्चे के पदाधिकारियों की घोषणा पर प्रयागराज में जताई गई खुशी
भाजपा के प्रयागराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेतृत्‍व को बधाई दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों के घोषणा के साथ ही अपने कई मोर्चों के भी पदाधिकारियों की घोषणा की। इस पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि पदाधिकारियों की घोषणा से संगठन मजूबत होगा। कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

इस संबंध में प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बैठक हुई। सभी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नरेश कश्यप एवं अन्य मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा को बधाई दी।

प्रदेश नेतृत्‍व को दी गई बधाई

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय तिवारी, नंदलाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, अखिलेश्वर मिश्रा ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। कहा की डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद नेतृत्व में सभी जाति वर्ग के लोगों को शामिल किया गया। इसका बहुत ही सकारात्मक संदेश जाएगा। इससे पार्टी मजबूत होगी एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल को मजबूती मिलेगी।

जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी कवायद

पार्टी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर व ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी भाजपा आगे रहेगी। कहा कि यह संभव होगा तो सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से। सभी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में पार्टी गांव की हर पंचायत पर जाकर मोदी और योगी के कामों को प्रचार प्रसार करेगी। सेवा एवं संगठन के माध्यम से पार्टी के हर गरीब वंचित कुपोषित लोगों की सेवा करने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी