Womens Football Day: प्रयागराज में खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगी फुटबाल प्रतियोगिता

Womens Football Day जिला फुटबाल संघ प्रयागराज के सचिव ने बताया कि यह आयोजन महिला फुटबाल की उन्नति एवं पब्लिसिटी के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों का पुनः पंजीयन करना होगा। यह पंजीयन निश्‍शुल्क होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:08 AM (IST)
Womens Football Day: प्रयागराज में खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगी फुटबाल प्रतियोगिता
महिला फुटबाल दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रयागराज में खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में इस बार वोमेन्स फुटबॉल डे आठ मार्च से 21 तक मनाया जाएगा। जिला फुटबाल संघ प्रयागराज के सचिव मकबूल अहमद ने बताया कि इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। सीनियर ग्रुप के बीच फुटबॉल मैच खेले जाएंगे तथा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मकबूल अहमद के अनुसार उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है। इसके तहत एएफ़सी एव आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में महिला फुटबाल डे 8 मार्च से 21 मार्च तक मनाया जाएगा। इसमें लगभग सभी स्थानों पर 150 से 250 तक बालिका फुटबाल खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनकी आयु 12 वर्ष से कम है। वहीं दूसरा ग्रुप 14 वर्ष से कम आयु वर्ग का तथा तीसरा ग्रुप 16 वर्ष से कम आयु वर्ग का होगा।

महिला फुटबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता होगी

जिला फुटबाल संघ प्रयागराज के सचिव ने बताया कि यह आयोजन महिला फुटबाल की उन्नति एवं पब्लिसिटी के लिए किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों का पुनः पंजीयन करना होगा। यह पंजीयन निश्‍शुल्क होगा। इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे फुटबाल खेल की तरफ आकर्षित हो। साथ ही महिला फुटबाल खेल को बढ़ावा मिल सके।

चौधरी नौनिहाल सिंह अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता सात से

चौधरी नौनिहाल सिंह अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता सात मार्च से केपी कॉलेज मैदान पर आयोजित की जाएगी। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इच्छुक टीमें केपी कॉलेज मैदान पर सोमेश्वर पांडेय से संपर्क कर सकती हैं। प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी