अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं, प्रयागराज में भी महिलाओं को प्रदान की गई सिलाई मशीन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने टेलरिंग शॉप योजना का संचालन किया है। इसी के तहत बुधवार को प्रयागराज में भी सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सिलाई मशीन पाकर महिलाएं प्रसन्न नजर आ रही थीं। उनका उत्साह भी बढ़ाया गया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 09:51 PM (IST)
अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर होंगी महिलाएं, प्रयागराज में भी महिलाओं को प्रदान की गई सिलाई मशीन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने टेलरिंग शॉप योजना का संचालन किया है

प्रयागराज, जेएनएन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने टेलरिंग शॉप योजना का संचालन किया है। इसी के तहत बुधवार को प्रयागराज में भी सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सिलाई मशीन पाकर महिलाएं प्रसन्न नजर आ रही थीं। उनका उत्साह भी बढ़ाया गया ताकि वे पूरे मन से काम कर सकें।

सीडीओ ने किया प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश अनुसूचित वित्त विकास निगम की ओर से बुधवार को विकास भवन के सरस सभागार में सिलाई मशीन वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ शिपू गिरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर बेहतर ढंग से जीवनयापन कर सकती हैं। उन्होंने 29 लाभार्थियों को किट के साथ सिलाई मशीन भेंट की। इस दौरान एनआरएलएम के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) त्रिनेत्र कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव समेत सभी महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।

 मेंटिनेंस चार्ज तीन गुना करने का उद्यमियों ने किया विरोध

 उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य कुंवर रेवती रमण सिंह के अशोक नगर स्थित आवास पर मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक प्लाटों पर मनमानी तरीके से तीन गुना तक मेंटिनेंस चार्ज लगाने का विरोध किया। सरकार से जीएसटी के सरलीकरण एवं व्यापार से इंस्पेक्टर राज को खत्म करने की मांग की गई। जीएसटी उद्यमियों और व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। उन्होंने उद्यमियों की दिक्कतों को सदन में रखने और सरकार की जिम्मेदार समितियों के सामने उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष अरविंद राय ने की। प्रतिनिधिमंडल में नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, संजय पांडेय, कुतुबुद्दीन खान, इजराइल, हिमांशु अंदानी, मनीष जायसवाल आदि शामिल थे।  

chat bot
आपका साथी