Kaushambi की महिलाओं को उनके अधिकारों व आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बबली केसरवानी ने कहा कि आज युग ने फिर से नई करवट ली है और स्त्रियों के संबंध में लोगों की धारणाएं एवं मान्यताएं बदली है। महिलाओं के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हुई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:26 PM (IST)
Kaushambi की महिलाओं को उनके अधिकारों व आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई
कौशांबी में मिशन शक्ति के तहत महिला डेस्क का उद्दघाटन किया गया।

कौशांबी, जेएनएन। कौशांबी के करारी कोतवली में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला डेस्क का उद्दघाटन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों व आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला आरक्षी पूजा पटेल ने कहा कि समाज मे जब तक बेटे-बेटियों में भेदभाव नही मिटेगा तब तक समस्याएं आती रहेंगी। महिलाओं व बेटियों को भी चाहिए कि किसी भी समस्या के आने पर डरें नही। बल्कि डटकर मुकाबला करें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला आरक्षी पूजा पटेल ने कहा कि आज की नारी अपने पैरों के ऊपर खड़ी हुई है। स्वावलंबनी है। वह किसी भी प्रकार से पुरुष की आश्रित नहीं है। बल्कि कभी परिचारिका बनकर और कभी कार्यक्षेत्र की सहयोगिनी बनकर वह पुरुष वर्ग की मदद ही करती रहती है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बबली केसरवानी ने कहा कि आज युग ने फिर से नई करवट ली है और स्त्रियों के संबंध में लोगों की धारणाएं एवं मान्यताएं बदली है। महिलाओं के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हुई है। वह जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिला  डेस्क का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला सरोज ने किया। कार्यक्रम को संबोधित अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा , नारी मुक्ति मंच की चंद्रकली, पूनम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कोतवाल अशोक कुमार, एसएसआई राकेश चन्द्र शर्मा, गौरव त्रिवेदी, राकेश सचान, दिनेश तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल, श्याम सुंदर केसरवानी, महताब अंसारी, कमलेश मिश्र आदि लोग रहे।

chat bot
आपका साथी