प्रयागराज में अनैतिक कार्य का रैकेट चलाने वाली महिला ब्लैकमेलर थी, पैरवी करते थे सफेदपोश
पुलिस का दावा है कि महिला काफी शातिर है। वह अपने पति व बच्चे को मुंबई भेजने के बाद शर्मनाक कृत्य करती थी। वहीं दूसरी महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। उसके संपर्क में कितनी महिलाएं और दूसरे लोग थे पता लगाया जा रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। अनैतिक कार्य का रैकेट चलाने वाली महिला पर शिकंजा कसने के बाद प्रयागराज की पुलिस अब उसके करीबियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि महिला जब किसी बड़े शख्स के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाती थी उसकी पैरवी कई सफेदफोश तक करते थे। हालांकि अब सच्चाई सामने के बाद वह भले ही वे दूरियां बना लें, लेकिन उनके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि अब तक उस महिला ने कितने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर चुकी है।
पति व बच्चों को मुंबई भेजने के बाद करती थी शर्मनाक कृत्य
पुलिस का दावा है कि महिला काफी शातिर है। वह अपने पति व बच्चे को मुंबई भेजने के बाद शर्मनाक कृत्य करती थी। वहीं दूसरी महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। उसके संपर्क में कितनी महिलाएं और दूसरे लोग थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
नैनी में पकड़ा गया अनैतिक कार्य का रैकेट
सोमवार अपरान्ह नैनी के सरपतहिया रोड आरके पुरम स्थित एक मकान के कमरे में अनैतिक कार्य की सूचना पर सीओ करछना राजेश यादव, एसडीएम करछना व इंस्पेक्टर नैनी सुनील ने महिला पुलिस के साथ अचानक छापेमारी की थी। इसके बाद महिला व युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। कमरे से चार मोबाइल, बीयर की भरी व खाली केन, 43 सौ रुपये, खाली व भरा हुआ कंडोम का पैकेट, अश्लील साहित्य बरामद हुआ।
महिलाएं जौनपुर की रहने वाली हैं, लोगों को जाल में फंसाती थीं
सभी को पकड़कर नैनी थाने लगा गया और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया विपिन करछना के कैथी व सुरेंद्र महोरी रोड का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि जौनपुर निवासी दोनों महिलाएं अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं, इसके बाद डेढ़ से पांच हजार रुपये तक लेती थीं।