प्रयागराज में आबरू पर आई आंच तो मां का कर दिया कत्ल, परिवार वालों के उकसाने पर पेड़ से बांध पीटा था

भोला के लापता होने के बाद से उसकी पत्नी रीता बकाया पैसे विनोद दुबे से मांगती थी। विनोद अक्सर उसके घर आने लगा था। बेटियों ने बताया कि बुधवार आधी रात भी विनोद घर आया था। तब मां रीता से कहासुनी हुई थी। वह उसे बाहर खींच ले गया

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:49 PM (IST)
प्रयागराज में आबरू पर आई आंच तो मां का कर दिया कत्ल, परिवार वालों के उकसाने पर पेड़ से बांध पीटा था
महिला को रात में पेड़ पर रस्सी से बांधकर बेरहमी से कत्ल के बाद पहुंची पुलिस

प्रयागराज,जेएनएन। आबरू बचाने के लिए नाबालिग बेटी ने मां का ही कत्ल कर दिया। परिवार वालों के उकसाने पर उसने 36 वर्षीय मां को बुधवार रात पेड़ से बांधकर लाठी, डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। देवर, जेठ तमाशबीन बने रहे। पुलिस विवाहिता के प्रेमी, उसकी बेटी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों के उकसाने पर बेटी वारदात को दिया अंजाम

यह मामला यमुनापार में खीरी थाना क्षेत्र का है। एक गांव में महिला अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। पति शराब का आदी था। करीब छह माह पूर्व वह 15 बिस्वा जमीन बेच कुछ पैसे लेकर घर से चला गया। तीन महीने से घर नहीं आ रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध हो गया। वह अक्सर आने-जाने लगा और विवाहिता की 17 वर्षीय बेटी को भी गलत निगाह से देखने लगा। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे प्रेमी पहुंचा। उधार दिया 10 हजार रुपया मांगने लगा और न देने पर धमकी दी। इस पर विवाहिता ने बेटी के साथ मनमानी की इजाजत दे दी। बेटी को यह बात नागवार गुजरी और उसने पहले मां के आशिक को दौड़ा लिया। हल्ला मचने पर लोग जुटे। उनके उकसाने पर बेटी ने मां को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह यह घटना सनसनी का सबब बन गई। विवाहिता के मायके वालों के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

प्रेमी पर होगा दुष्कर्म का केस:

पुलिस का कहना है कि महिला के प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा व लैगी बरामद कर ली गई है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने कहा कि बेटी ने मां के गलत फैसले से क्षुब्ध होकर वारदात को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी