प्रयागराज में उत्पीड़न के विरोध में महिला ने नारी संगठन के लोगोंं के साथ ससुराल पर किया हंगामा

उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाने वाली महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। पीडीए कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक के इस बेटे का ब्याह महज छह माह पहले ही किया गया था। बताया गया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी में अनबन हो गई थी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:47 PM (IST)
प्रयागराज में उत्पीड़न के विरोध में महिला ने नारी संगठन के लोगोंं के साथ ससुराल पर किया हंगामा
पंचायत में तय हुुुआ कि 10 दिन बाद मौके पर महिला के पति के आने पर बात होगी।

प्रयागराज, जेएनएन। नैनी इलाके की पीडीए कॉलोनी में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिर्फ छह माह पहले विवाह के बाद घरेलू कलह के बीच बहू नारी संगठन के कार्यकर्ताओं को लेकर ससुराल पहुंची और उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी। ससुराल वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची नैनी थाने की पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले गई। वहां कई घंंटे तक चली पंचायत में तय हुुुआ कि 10 दिन बाद मौके पर महिला के पति के आने पर बात होगी। तब तक के लिए दोनों पक्ष के लोगोंं को शांत रहने के लिए कहा गया है।  

मची चीख-पुकार तो पहुंची पुलिस 

उत्पीड़न के विरोध में आवाज उठाने वाली महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। पीडीए कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक के इस बेटे का ब्याह महज छह माह पहले ही किया गया था। बताया गया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी में अनबन हो गई थी। इसके बाद पति नौकरी करने बाहर चला गया। साथ ही उसकी पत्नी भी मायके चली गई। फिर धीरे धीरे इन दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनती चली गई थी। गुरूवार दोपहर बाद विवाहिता महिला संगठन की कार्यकर्ताओं को लेकर ससुराल पहुंची और तरह तरह सेे प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाकर चीखने लगी। ससुरालियोंं पर मार डालने की कोशिश का भी आरोप लगाने लगी। 

पड़ोसी भी निकल आए घरों से

शोरगुल सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। ससुराल पक्ष के लोगों ने बवाल बढ़ता देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आकर चौकी पर ले गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पति के आने पर ही दोनोंं को सामने बैठाकर बात हो सकती है। पति ने दस दिन बाद आने के बात कही है।     

chat bot
आपका साथी