प्रतापगढ़ में विवाहिता को अगवा किया, पीछा करने पर जेवरात छीनने के बाद छोड़कर भागे बदमाश

प्रतापगढ़ के फतनपुर में एक ढाबा के पास मैजिक को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के जोर पर वाहन में बैठी एक विवाहिता को जबरन उतार लिया। महिला को बोलेरो में बैठाकर वापस सुवन्सा की ओर भागे। रास्‍ते में लूटने के बाद महिला को छोड़ भाग गए।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:25 PM (IST)
प्रतापगढ़ में विवाहिता को अगवा किया, पीछा करने पर जेवरात छीनने के बाद छोड़कर भागे बदमाश
प्रतापगढ़ में बदमाशों ने महिला को अगवा कर फरार हो गए। पीछा करने पर लूटकर उसे छोड़कर फरार हो गए।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में अपराध बढ़ गया है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़े हैं कि वह सरेराह अपराध को अनजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। इसी क्रम में फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने रविवार की रात में एक विवाहिता को अगवा कर लिया। लोगों ने पीछा किया तो रास्‍ते में लूटने के बाद महिला को छोड़कर फरार हो गए। 

मैजिक वाहन से वाराणसी से रायबरेली जा रहे थे लोग

मैजिक वाहन से एक परिवार के सदस्‍य वाराणसी से रायबरेली के लिए जा रहे थे। रविवार की रात करीब 1:30 बजे पीछे से बोलेरो सवार बदमाश फतनपुर बाजार से ही मैजिक वाहन का पीछा करने लगे। एक ढाबा के पास मैजिक को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के जोर पर वाहन में बैठी एक विवाहिता को जबरन उतार लिया। इसके बाद महिला को बोलेरो में बैठाकर वापस सुवन्सा की ओर भागे। 

जेवर छीनने के बाद महिला को छोड़कर भागे बदमाश

अचानक हुई इस घटना से मैजिक सवार लोग सहम गए। बदमाशों के जाने के बाद अगवा हुई महिला के स्वजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बदमाशों का पीछा करने लगे। बदमाश थाना क्षेत्र के महमदपुर पाली आशापुर गांव में डिग्री कॉलेज के पास अश्लील हरकत करते हुए महिला के जेवरात छीन कर भाग गए। 

बिना तहरीर दिए ही महिला को लेकर चले गए स्‍वजन

कुछ ही देर में वहां विवाहिता के स्वजन भी बदमाशों का पीछा करते हुए वहां डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे। वहां उन्‍हें रोती बिलखती हुई विवाहिता मिली। इसके बाद महिला को लेकर परिवार के लोग फतनपुर थाने पहुंचे। उन्‍होंने घटना की जानकारी देकर बिना तहरीर दिए ही इज्‍जत की दुहाई देकर रात में ही अपने गंतव्‍य को चले गए।

युवती की हत्या मामले में दो युवक पुलिस हिरासत में

प्रतापगढ़ में फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव निवासी अमर बहादुर पटेल की 20 वर्षीय बेटी सुनीता पटेल की शुक्रवार की रात मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्‍या के बाद सुनीता का शव गन्ना के खेत में फेंक दिया गया था। मामले में फतनपुर पुलिस ने रविवार की रात में पड़ोस में रहने वाले दो युवक को हिरासत में ले लिया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी