Crime: अश्लील हरकतों से परेशान महिला ने एसपी कौशांबी दफ्तर में किया आत्मदाह का प्रयास

महिला ने बताया कि गांव के कई युवक उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। उसके साथ अश्लील हरकत की जाती है। फब्तियां कसी जाती हैं। हालत यह है कि उसके लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसने चरवा थाने जाकर शिकायत की पुलिस को तहरीर भी दी

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:27 PM (IST)
Crime: अश्लील हरकतों से परेशान महिला ने एसपी कौशांबी दफ्तर में किया आत्मदाह का प्रयास
कई बार शिकायत के बाद भी चरवा पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई

प्रयागराज, जेएनएन। महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में शासन स्तर से आदेश है कि फौरन केस लिखकर एक्शन लिया जाए लेकिन पुलिस है कि ढिलाई से बाज ही नहीं आती है। ताजा मामला कौशांबी जनपद का है जहा चरवा इलाके के एक महिला ने कुछ युवकों की अश्लील हरकतों से परेशान होकर बुधवार को एसपी कौशांबी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। वह डिब्बे में तेलकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। उसे डिब्बे से शरीर पर तेल डालते देख कुछ पुलिसवालों ने फौरन रोक लिया। उसके हाथ से तेल का डिब्बा कब्जे में लेकर महिला पुलिस की मदद से शांत कराया। खबर मिली तो एसपी राधेश्याम ने आकर उससे बात की।

जीना मुश्किल है इसलिए मर जाने दिया जाए उसे

महिला ने बताया कि गांव के कई युवक उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। उसके साथ अश्लील हरकत की जाती है। फब्तियां कसी जाती हैं। हालत यह है कि उसके लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसने चरवा थाने जाकर शिकायत की, पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन कई रोज बाद भी कुछ नहीं किया गया। शोहदे उसके लिए मुसीबत बने हैं। ऐसे में उसके सामने अपनी जान देने का ही रास्ता बचा है। उसे मर जाने दिया जाए क्योंकि ऐसी परिस्थितिय़ों में वह जी नहीं सकती है। महिला की शिकायत सुनकर एसपी ने उसे भरोसा दिया कि सभी आऱोपितों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

दिल्ली आत्मदाह केस के बाद भी ऐसी लापरवाही

उल्लेखनीय है कि बसपा सांसद पर दुष्कर्म का केस लिखाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की घटना और उन दोनों की मौत के बाद महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस को ज्यादा संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। पिछले दिनों प्रयागराज में एक महिला ने थाने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।

chat bot
आपका साथी