कौशांबी में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत व बालिका झुलसी, 11 हजार लाइन से हुआ हादसा

कौशांबी में शमशाबाद श्‍याम कली शुक्रवार की सुबह किसी काम से मलाक पिंजरी में खेतों की ओर गई थी। 11000 विद्युत लाइन की चपेट में वह और सात वर्षीय बालिका आ गई। महिला की मौत हो गई जबकि बालिका गंभीर रूप से झुलस गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:01 PM (IST)
कौशांबी में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत व बालिका झुलसी, 11 हजार लाइन से हुआ हादसा
कौशांबी में करंट से महिला की मौत व बालिक झुलस गई।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के कौशांबी जनपद में करंट की जद में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक सात वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सैनी थाना इलाके में शमशाबाद चौकी क्षेत्र के मलाक पीतांबरपुर में शुक्रवार की सुबह की है।

शमशाबाद चौकी इलाके के मलाक पितांबरपुर निवासी 50 वर्षीय श्‍याम कली शुक्रवार की सुबह किसी काम से मलाक पिंजरी में खेतों की ओर गई थी। 11,000 विद्युत लाइन की चपेट में श्याम कली आ गई। उसके साथ ही सात वर्षीय गोलू उर्फ रेशमी पुत्री जीतलाल गोलू भी करंट की जद में आ गई। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग भागकर वहां पहुंचे। तत्‍काल बिजली उपकेंद्र को सूचित किया गया। लाइन काटने के बाद दोनों करंट से अलग हुआ।

बालिका रेशमी की हालत गंभीर

तत्‍काल श्‍याम कली और रेशमी को अस्‍पताल ले जाया गया। वहां चिकित्‍सकों ने श्‍याम कली को मृत घोषित कर दिया जबकि रेशमी को को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। श्‍याम कली की मौत से परिवार के लोग गमगीन हैं। वहीं जीतलाल के परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

महिला की लाश मिली

उधर प्रयागराज में सोरांव थाना इलाके के टीटी अब्दालपुर गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग 40 वर्षीय युवती का शव मिला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहां पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्‍त अभी नहीं हो सकी है। महिला का शव सड़ी गली लाश मिली है।

शव की शिनाख्त नही हो पाई।

ग्रामीणों ने 10 बजे देखा तो पुलिस को सूची किया। मौके पर पुलिस रवाना।

chat bot
आपका साथी