कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा

दारागंज क्षेत्र की रहने वाली रचना शुक्ला की हत्या के मामले में उसकी मां उमा शुक्ला ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर जान का खतरा बताया है। अस्पताल में भर्ती मुख्य आरोपित के पिता समेत तीन पर गवाही देने पर जान से मार डालने की धमकी का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:19 AM (IST)
कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा
कोर्ट में गवाही दी तो जान से मार दिया जाएगा

जासं, प्रयागराज : दारागंज क्षेत्र की रहने वाली रचना शुक्ला की हत्या के मामले में उसकी मां उमा शुक्ला ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर जान का खतरा बताया है। अस्पताल में भर्ती मुख्य आरोपित के पिता समेत तीन पर गवाही देने पर जान से मार डालने की धमकी का आरोप लगाया है।

रचना शुक्ला 17 अप्रैल 2016 की रात स्कूटी से घर से निकली तो वापस नहीं लौटी थी। मां उमा शुक्ला ने 26 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को बक्शी खुर्द के रहने वाले सलमान पुत्र साजिद अली उर्फ लल्लन ने अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया है। कुछ समय बाद उमा को पता चला कि रचना की हत्या कर उसकी लाश को पेट्रोल से जलाकर प्रतापगढ़ के हथिगवां इलाके में फेंक दिया गया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, वह साजिद अली की थी। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड का एसटीएफ ने चार साल बाद राजफाश करते हुए सलमान समेत कई को गिरफ्तार किया था। उमा का कहना था कि मुख्य आरोपित सलमान के पिता साजिद अली उर्फ लल्लन को इस पूरे हत्याकांड की जानकारी थी और उसी ने साजिश रची थी। करीब तीन माह पहले सिविल लाइंस पुलिस ने साजिद अली को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को मृतका की मां उमा शुक्ला ने एडीजी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि लल्लन इस समय खुद को बीमार बताकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज करवा रहा है। दो और लोगों के साथ मिलकर वह उसे गवाही से पलटने को लेकर धमका रहा है। इससे उसकी जान को खतरा है। एडीजी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी