प्रयागराज में दो और वार्डों में बजेगी सीटी, घरों से उठेगा कूड़ा, डोर-टू-डोर किया जा रहा है कचरा कलेक्शन

शहर के दो और वार्डों में शनिवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत हुई। अब इन वार्डों में भी नियमित रूप से सीटी बजेगी और घरों से कूड़ा उठेगा। प्रयागराज लॉयन वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हीरा हलवाई सिविल लाइंस क्षेत्र में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 06:00 AM (IST)
प्रयागराज में दो और वार्डों में बजेगी सीटी, घरों से उठेगा कूड़ा, डोर-टू-डोर किया जा रहा है कचरा कलेक्शन
शहर के दो और वार्डों में शनिवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत हुई

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के दो और वार्डों में शनिवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत हुई। अब इन वार्डों में भी नियमित रूप से सीटी बजेगी और घरों से कूड़ा उठेगा। प्रयागराज लॉयन वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हीरा हलवाई, सिविल लाइंस क्षेत्र में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड संख्या 41 न्याय मार्ग एवं वार्ड संख्या 13 सिविल लाइंस में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र गांधी, सफाई इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह, रंजन श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राकेश भार्गव व शशिकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर गाडिय़ों को रवाना किया। इस मौके पर एजेंसी के प्रोजेक्ट हेड मनोज मिश्रा, आपरेशन प्रबंधक कुलदीप तिवारी, मनोज सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर सुभाष जोसफ, शिराज अहमद, धीरज दूबे आदि मौजूद थे।  

पीडीए ने 17 अवैध निर्माण किए सील

नैनी क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ शनिवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सख्त कार्रवाई की गई। पीडीए की टीम ने 17 अवैध निर्माणों को सील कराया। इससे लोगों में खलबली मची रही। 

शकुंतला देवी पत्नी विनोद कुमार यादव ने मवैया में लॉ कॉलेज के पश्चिम तरफ, महेश पाल पुत्र राजाराज ने मवैया रोड, सुनील उर्फ गुड्डू मिश्रा, करुणा शंकर दुबे पुत्र स्व. उमाशंकर दुबे, लक्ष्मीकांत पांडेय पुत्र आद्या प्रसाद पांडेय और बाबा पांडेय ने देवरख उपरहार (आनंदा अपार्टमेंट के पश्चिम) में निर्माण कराया था। अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। मीना पांडेय पत्नी सौरभ पांडेय ने देवरख रोड, पाल ने सरपतहिया, रन्नो मिश्रा पत्नी कैलाश मिश्रा ने देवरख उपरहार, कपिल देव शुक्ला पुत्र गिरजा प्रसाद शुक्ला ने मुखिया नगर नई बस्ती, प्रबंधक रितेश पाल ने मर्हिष वाल्मीकि हीरालाल पाल इंटर कालेज सरपतहिया, शत्रुघ्न जायसवाल पुत्र रामदास ने नैनी आवास योजना में अवैध निर्माण कराया था। प्रमिलेश शुक्ला पत्नी शिव प्रसाद शुक्ला ने गंगापुरम, इंद्र कुमार शुक्ला ने चकबबुरा अलीमाबाद, अजय सिंह पुत्र मनोज सिंह ने पूरा फतेह मोहम्मद, अल्का पाल पत्नी विपिन चंद पाल और पटेल द्वारा माधोपट्टी खरकौनी में अवैध निर्माण कराया था। जोनल अधिकारी शिवानी सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। अवर अभियंता डीके पांडेय एवं प्रवर्तन दल की टीम ने यह कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी