Weather News: लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन अब सामान्य नहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता ने जताई चिंता

Weather News पर्यावरण कार्यकर्ता ने कहा कि स्विस संगठन की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत के शहर शामिल हैं। जबकि ग्रीन पीस इंडिया की रिपोर्ट को देखें तो दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में 10 शहर उत्तर प्रदेश के हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:41 AM (IST)
Weather News: लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन अब सामान्य नहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता ने जताई चिंता
लगातार मौसम में परिवर्तन पर प्रतापगढ़ के पर्यावरण कार्यकर्ता ने चिंता जताई है।

प्रयागराज, जेएनएन। लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन अब सामान्य नहीं हैं। प्रदूषण रोकने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बिगड़ते मौसम तथा वातावरण में लगातार हो रहे परिवर्तन पर पिछले एक दशक से काम कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता श्लोक मिश्र ने प्रतापगढ़ में कहा कि लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन अब सामान्य नहीं रह गए हैं। समय के साथ बदलते दौर में सबसे ज्यादा क्षति पर्यावरण को पहुंची है। इसका सीधा उदाहरण आज हमारे सामने देखने को मिल रहा है।

दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में यूपी के 10 शहर हैं : श्‍योक मिश्र

पर्यावरण कार्यकर्ता श्‍लाेक मिश्र बोले कि वातावरण में बढ़ते कार्बन डाइ आक्साइड के उत्सर्जन को अब पूरी तरह से रोकने की जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले कुछ वर्षों में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि स्विस संगठन की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत के शहर शामिल हैं। जबकि ग्रीन पीस इंडिया की रिपोर्ट को देखें तो दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में 10 शहर उत्तर प्रदेश के हैं।

पर्यावरण कार्यकर्ता ने सरकार व लोगों से की अपील

उन्होंने सरकार तथा जनमानस को सचेत करते हुए अपील की है कि क्लाइमेट चेंज का व्यापक असर आज हमारे सामने दिखाई दे रहा है। इस पर तत्काल पहल करने की आवश्यकता है। यदि समय रहते इस विषय में अब ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय पर्यावरण की दृष्टि से संकट में होगा। उन्होंने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना पर आम जनमानस से ग्रीन एनर्जी को अपनाने तथा बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने की अपील की है। आगे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण को रोकने के लिए उन्होंने व्यापक रूप से अभियान चलाने को कहा है। पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को स्वयं सचेत होना होगा।

chat bot
आपका साथी