Weather in Prayagraj: हफ्तेभर में अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़का, अगले तीन दिन बूंदाबांदी के आसार

दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को प्रयागराज में दस्तक दी तो गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। शाम को फिर बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:29 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:29 AM (IST)
Weather in Prayagraj: हफ्तेभर में अधिकतम तापमान 10 डिग्री लुढ़का, अगले तीन दिन बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद मौसम खुलने के आसार हैं।

प्रयागराज,जेएनएन। पहले प्री-मानसून और फिर रविवार से शुरू हुई मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। इसके चलते हफ्तेभर में अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री लुढ़क गया है। अब भी बारिश का क्रम जारी है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिन तक बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है।

17 जून तक जारी रहेगा बारिश का क्रम

दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को प्रयागराज में दस्तक दी तो गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई। शाम को फिर बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद मौसम खुलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों ने इस बार मानसून के जल्‍दी दस्‍तक देने की जताई थी संभावना

मौसम विज्ञानियों ने पहले ही आशंका जताई थी कि इस बार मानसून जल्दी आएगा। हर साल यह जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते में प्रयागराज पहुंचता था। इस बार जून को दूसरे सप्ताह में ही पहुंच गया है। छह से आठ जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, इसकी वजह से लोग उमस से परेशान रहेे। इसके बाद पारा में गिरावट दर्ज की जाने लगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक कम है।

तारीख-अधिकतम तापमान

08-40.0

09-34.7

10-35.1

11-35.0

12-37.0

13-31.3

14-30.2

chat bot
आपका साथी