सपा से चाहते हैं गठबंधन, ईश्वर अखिलेश को सद्बुद्धि दें : शिवपाल

समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में गठबंधन होगा। यह बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:26 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:26 AM (IST)
सपा से चाहते हैं गठबंधन, ईश्वर अखिलेश को सद्बुद्धि दें : शिवपाल
सपा से चाहते हैं गठबंधन, ईश्वर अखिलेश को सद्बुद्धि दें : शिवपाल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में गठबंधन हो जाय तो प्रदेश में परिर्वतन हो जाएगा। दो वर्ष से इसी प्रयास में लगे हैं, भगवान अखिलेश को सद्बुद्धि दें। जिससे बात आगे बढ़ सके। यह बातें सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर प्रदेश भ्रमण पर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकसमान विचारधारा वाले सेक्युलर दलों को गठबंधन करना चाहिए। कांग्रेस की तरफ भी गठबंधन का इशारा किया। लेकिन, प्राथमिकता में समाजवादी पार्टी की है। कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी विरोधी है। हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कहा कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को लेकर निकले हैं, इसी सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा से ही सत्ता परिवर्तन होगा। हनुमान जी व नरेंद्र गिरि की समाधि पर टेका मत्था

शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार की सुबह श्री मठ बाघम्बरी गद्दी गए। उन्होंने ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर माल्यार्पण कर पूजन किया। महंत बलवीर गिरि ने समाधि का पूजन कराया। कुछ देर समाधि स्थल पर बैठकर नरेंद्र गिरि को याद किया। कहा, महंत नरेंद्र गिरि मेरे मार्गदर्शक थे। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मठ में महंत की कमी खल रही है। इसके बाद वह बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन करके पार्टी की सफलता के लिए कामना की। शिवपाल के साथ वरिष्ठ प्रसपा नेता श्रीप्रकाश राय 'लल्लन राय' सहित तमाम करीबी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी