विजया सिंह बनीं राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका टीम की प्रशिक्षक Prayagraj News

जगत तारन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज की प्रवक्ता विजया सिंह को राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय टीम की 25 वर्षों से वॉलीबाल बालिका टीम की कोच हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:27 PM (IST)
विजया सिंह बनीं राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका टीम की प्रशिक्षक Prayagraj News
विजया सिंह बनीं राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका टीम की प्रशिक्षक Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन । राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर तक अहमद नगर (महाराष्ट्र) में होगी। इसके लिए जगत तारन गर्ल्‍स इंटर कॉलेज की प्रवक्ता विजया सिंह को राष्ट्रीय वॉलीबाल बालिका टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय टीम की करीब 25 वर्षों से वॉलीबाल बालिका टीम (जूनियर और सीनियर) की कोच हैं। विजया सिंह को वॉलीबाल बालिका टीम का प्रशिक्षक बनाए जाने पर लाेगों ने उन्‍हें बधाई दी है।

 प्रग्लभ, हर्ष, वरदान, अभ्युदय फाइनल में

केपी टेनिस अकादमी में चल रही जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रग्लभ कांत, हर्ष सिंह, वरदान खरबंदा और अभ्युदय सिंह ने अलग-अलग सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग के अंडर-12 के सेमीफाइनल में प्रग्लभ कांत ने अभ्युदय सिंह को 8-7 से, हर्ष सिंह ने अंजनेय राज को 8-3 से हराया। अंडर-10 में वरदान खरबंदा ने अर्जुन शर्मा को 8-2 से अभ्युदय सिंह ने ऋषि यादव को 8-5 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में विवेक कुमार ने प्रग्लभ कांत को 8-1 से, ताहा समद ने निकुंज मल्ला को 8-3 से हराया। अंडर-16 वर्ग में विवेका चंद्रा ने निकुंज भल्ला को 8-0 से, विवेक कुमार ने प्रग्लभ कांत को 8-5 से पराजित किया। बालिका अंडर-16 वर्ग में अविशी सक्सेना ने जमजम अजीज को 8-0 से, अंशिका ने जोया अजीज को 8-3 से हराया। बुधवार को सभी वर्ग के  फाइनल मैच होंगे।

chat bot
आपका साथी