प्रयागराज मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है सतर्कता सप्ताह

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर रेलकíमयों को भ्रष्टाचार नियंत्रण और सतर्कता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्क भारत समृद्ध भारत के तहत गुरुवार को विजिलेंस क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताएं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:29 PM (IST)
प्रयागराज मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है सतर्कता सप्ताह
प्रयागराज मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है सतर्कता सप्ताह

विसं, प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर रेलकíमयों को भ्रष्टाचार नियंत्रण और सतर्कता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है। सतर्क भारत, समृद्ध भारत के तहत गुरुवार को विजिलेंस क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताएं हुई। विजिलेंस क्विज में कर्मचारियों से सतर्कता के विभिन्न पहलुओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। निबंध प्रतियोगिता का विषय 'भ्रष्टाचार नियंत्रण के उपाय' रहा। कर्मचारियों ने अपने-अपने ढंग से व्याख्या की। विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कृत करेंगे।

chat bot
आपका साथी