कोर में मनाया गया सतर्कता दिवस

केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन परिसर में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इसकी शुरुआत महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पाजलि अर्पित कर की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:00 PM (IST)
कोर में मनाया गया सतर्कता दिवस
कोर में मनाया गया सतर्कता दिवस

जासं, प्रयागराज : केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन परिसर में बुधवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इसकी शुरुआत महाप्रबंधक यशपाल सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पाजलि अर्पित कर की। इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। सप्ताह की शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई है और यह दो नवंबर तक चलेगा। इस दौरान वाक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और सतर्कता जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी