Vidhan Sabha Chunav Preparation: भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- चुनाव में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका होगी

Vidhan Sabha Chunav Preparation प्रयागराज में नैनी मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी ने आह्वान किया कि सभी महिला कार्यकर्ता संगठन को थोड़ा अधिक समय दें। इससे वह सरकारी नीतियों और कार्यों को जन जान तक पहुंचाने में सफल होंगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:30 AM (IST)
Vidhan Sabha Chunav Preparation: भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- चुनाव में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका होगी
भाजपा के प्रयागराज में नैनी महिला मोर्चा की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव पर विमर्श हुआ।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। अगले विधान सभा चुनाव 2022 में मातृशक्ति की भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी। इनकी सक्रियता को लेकर भाजपा की प्रयागराज में नैनी मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मातृ शक्ति की चुनाव में बड़ी भूमिका होगी। जब हर घर से भाजपा के पक्ष में आवाज उठेगी तो सरकार बननी तय है। यह दायित्व महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर है।

नैनी मंडल अध्‍यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

बैठक में भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी ने आह्वान किया कि सभी महिला कार्यकर्ता संगठन को थोड़ा अधिक समय दें। इससे वह सरकारी नीतियों और कार्यों को जन जान तक पहुंचाने में सफल होंगी। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा नैनी मंडल की अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव ने अपने समस्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। महामंत्री सुधा तिवारी व सुमन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, आकांक्षा जायसवाल, माया शुक्ला व रेखा देवी मंडल मंत्री- गुड्डी भारतीय, संगीता सिंह, अलका गौड़ व नीलम, कोषाध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी- रीना शर्मा, कार्यालय मंत्री-मीना त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य- सुमन भारतीया, मंजू देवी, सावित्री सिंह, बबीता जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव आदि का माल्यार्पण कर स्वागत भी हुआ। बैठक में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी विजयलक्ष्मी, बबिता मिश्रा, नैनी मंडल मंत्री विद्या सिंह, अनुराधा सिंह आदि शामिल हुईं।

नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान

भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की कार्ययोजना बनाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, संजय गुप्ता, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, सतीश प्रजापति, लकी साहू, घनश्याम मौर्य, अविनाश निषाद आदि मौजूद रहे।

समाज की सजग प्रहरी थीं राधा देवी कड़ेल : केसरी देवी पटेल

उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में स्व. राधा देवी कड़ेल की पहली पुण्यतिथि पर तमाम लोगों ने उन्हें नमन किया। फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि राधा देवी कड़ेल पत्नी राधेश्याम कड़ेल सरल स्वभाव थीं। वह समाज की सजग प्रहरी के रूप में जानी जाएंगी। उन्हेंने हमेशा दूसरों की मदद की। इस मौके पर पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद पवन श्रीवास्तव, अशोक जैन, चंद्रिका पटेल, राधेश्याम कड़ेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी