Vidhan Sabha Chunav: मिशन 2022 के लिए अब छोटे राजनीतिक दल भी ठोकने लगे हैं ताल

Vidhan Sabha Chunav यानी मिशन 2022 के लिए राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस सपा और बसपा तैयारी कर रही है। बैठक आदि के जरिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने का काम पार्टियां कर रही हैं। वहीं अन्‍य राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव तैयारी में लगी हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:21 PM (IST)
Vidhan Sabha Chunav: मिशन 2022 के लिए अब छोटे राजनीतिक दल भी ठोकने लगे हैं ताल
आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर प्रमुख पार्टियों के अलावा अन्‍य राजनीतिक दल भी तैयारी कर रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 की गूंज सुनाई देने लगी है। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे राजनीतिक दलों ने तो आधिकारिक घोषणा कर मुहिम की शुरुआत भी कर दी है। वहीं अन्य छोटे दल भी ताल ठोक रहे हैं। कोई संगठन का विस्तार कर रहा है तो कोई पदाधिकारियों की घोषणा कर खुद को साबित करने में जुटा है। कई दलों ने तो सदस्यता अभियान भी चला रखा है।

राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी

इसी क्रम में अखिल भारती सोसलिस्ट पार्टी ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की है। प्रयागराज के म्योराबाद निवासी राजीव पांडेय को पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है। पिछले दिनों सरकुलर रोड पर इस संबंध में बैठक की गई थी। उसमें अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण मिश्र ने राजीव पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसकी वजह यह कि पार्टी अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहती है।

विधान सभा चुनाव की कर रहे तैयारी

विधान सभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का दावा किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि वह सभी क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारेंगे। महंगाई, बेरोजगारी, जनसंख्या नियंत्रण, किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। पार्टी समान विचारधारा वाले दलों व नेताओं को भी साथ लेकर आगे बढ़ेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव पीके जैन, वीएन मिश्र, अखिलेश पांडेय, अभिनव मालवीय, रमेश केशरवानी, अनंत तिवारी, मनीष द्विवेदी, शुभम प्रजापति, किसन कुमार आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधि बढ़ा दी है। जगह जगह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी अलग अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी घोषित कर रही है।

chat bot
आपका साथी