Vidhan Sabha Chunav: भाजपा मिशन 2022 के लिए तैयार कर रही मीडिया प्रभारी, सक्रिय रहने का निर्देश

Vidhan Sabha Chunav भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारियों में तेजी लाई है। संगठन की ओर से मीडिया प्रभारियों को भी सक्रियता बढ़ाने के लिए इन्‍हें प्रशिक्षित किया गया। प्रयागराज से यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी गंगापार जिला मीडिया प्रभारी महानगर जिला मीडिया प्रभारी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:24 PM (IST)
Vidhan Sabha Chunav: भाजपा मिशन 2022 के लिए तैयार कर रही मीडिया प्रभारी, सक्रिय रहने का निर्देश
भाजपा विधान सभा चुनाव को लेकर सक्रिय है। इसी के तहत भाजपा मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। अलग-अलग मोर्चा के पदाधिकारी की सूची जारी कर कार्यकर्ताओं को संगठन से बांधने और उन्हें संतुष्ट करने की कवायद जारी है। दूसरी तरफ प्रबुद्ध सम्मेलन के नाम पर भी गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। खास बात यह कि इसमें सभी जन प्रतिनिधियों, मंत्रियों और पदाधिकारियों की भी सक्रियता का निर्देश दिया गया है।

मीडिया प्रभारियों से सक्रियता बढ़ाने का निर्देश

इसी कड़ी में संगठन की ओर से मीडिया प्रभारियों को भी सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया है। इनका प्रशिक्षण शिविर भी लखनऊ में आयाजित हुआ। प्रयागराज से यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, गंगापार जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, महानगर जिला मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी इसमें शामिल हुए।

संगठन और सरकार के कार्यक्रमों पर फोकस करने का निर्देश

लखनऊ में आयोजित मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम शामिल हुए। कई सत्रों में प्रशिक्षण शिविर चला। सभी प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के संयोजक व मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारियों ने अपनी बात रखी। सभी ने कहा कि संगठन और सरकार के कार्यक्रमों पर फोकस करें। सूचनाओं को जनता तक तेजी से पहुंचाएं। प्रयास हो कि सरकार के सभी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंच जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ में जोश बढ़ाया

मीडिया प्रभारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सब जानती है लेकिन पहले किए गए कार्यों को भूल जाती है। आप सब उसे याद कराते रहें। हमारे कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि भी सक्रियता बढ़ाएं। विपक्ष की साजिशों को भी उजागर करें। अपनी बात हमेशा तथ्यों के साथ रखें।

chat bot
आपका साथी