Vidhan Sabha Chunav 2022: अब भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी संभाली चुनाव की कमान

Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा यमुनापार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने कहा कि मिशन 2022 के लिए हम सब ने कमर कस ली है। जनता के बीच जाएंगे और सरकार के कार्यों को गिनाने के साथ ही आम जनमानस की मुश्किलों को हल करने में भी मदद करेंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 08:29 AM (IST)
Vidhan Sabha Chunav 2022: अब भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी संभाली चुनाव की कमान
भाजपा यमुनापार युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी मिशन 2022 के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर वैसे तो हर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सभी दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा प्रयागराज के यमुनापार युवा मोर्चा ने पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। चुनाव के मद्देनजर युवा मोर्चा ने सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है।

भाजपा युवा मोर्चा का यह है स्‍लोगन

भाजपा यमुनापार युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने कहा कि मिशन 2022 के लिए हम सब ने कमर कस ली है। मोर्चा के सभी नए पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और सरकार के कार्यों को गिनाने के साथ ही आम जनमानस की मुश्किलों को हल करने में भी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 सदस्यीय टीम बनाई गई है। हम सब का स्लोगन है, 'युवाओं का साथ, जनता का विश्वास, बुजुर्गों का आशीर्वाद'।

कंधे से कंधा मिलाकर लक्ष्य तक पहुंचेंगे : जिलाध्‍यक्ष सुधाकर

जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश को आत्मसात कर युवाशक्ति विधान सभा में परचम लहराएगी। हम सब कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य को हासिल करेंगे। हमारे बीच जाति और धर्म की कोई दीवार न होगी। पूरा ध्यान सिर्फ विकास पर केंद्रित होगा। हम बस राष्ट्र के नव निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं। नई शिक्षा व्यवस्था, नई कार्यशैली अपनाकर हम नए मानक जरूर स्थापित करेंगे। पूरे देश का युवा आज सिर्फ एक चीज चाहता है वह यह कि भारतवर्ष पूरी दुनिया में सब से ऊपर स्थान हासिल करे।

बोले, राष्‍ट्र की मजबूती में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब इसी दिशा में बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीतना भी बहुत जरूरी है। जब तक केंद्र मजबूत नहीं होगा, राष्ट्र को मजबूत नहीं बनाया जा सकता। अधिक से अधिक राज्यों में भाजपा को जिताना होगा। इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। यदि प्रयागराज के यमुनापार इलाके की बात करें तो यहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं। हम सब चारों सीट जीतेंगे। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू हो चुका है।

chat bot
आपका साथी