Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया टिप्‍स

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्‍होंने कहा कि 2022 में भाजपा कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा होगी। भाजपा ने हर मोर्चे पर जीत हासिल की है इस क्रम को बनाए रहना होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:47 AM (IST)
Vidhan Sabha Chunav 2022: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया टिप्‍स
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के 10 बड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक तथा मंडल पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ाएं। सरकार की ओर से किए गए कार्यों को भी लोगों तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास संबंधी प्रयासों को जब तक जनता नहीं जानेगी, तब तक चुनाव में कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल ने कहीं।

भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डाक्‍टर कीर्तिका अग्रवाल प्रयागराज में जमुनापट्टी मंडल कार्य समिति की बैठक में शामिल हुईंं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आम जनमानस से खुद को जोड़कर रखें। जनजागरण की जिम्मेदारी उन्हीं की है। प्रत्येक कार्यकर्ता दस बड़े विकास कार्यों को लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

बोलीं- 2022 में होगी कार्यकर्ताओं की परीक्षा

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्‍होंने कहा कि 2022 में भाजपा कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा होगी। भाजपा ने हर मोर्चे पर जीत हासिल की है, इस क्रम को बनाए रखने की आवश्‍यकता है, इसे बनाए रहना होगा। 2022 में जीत दर्ज कर विकास के क्रम को भी बनाए रखना होगा।

शहर पश्चिमी में बही विकास की बयार : मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज प्रवास पर आए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी कभी अपराधियों का गढ़ होता था। भाजपा की सरकार आने के बाद यहां के गद्दी समूह के वह लोग जो अपराध की दुनिया से संबंधित थे, वह अब रद्दी हो चुके हैं। क्षेत्र में अब न तो जमीन कब्जे की कोई शिकायत है और न अपराध की घटनाओं की बाढ़ ही है। अब प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोड़कर विकास की धारा को बहाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को अब उचित चिकित्सा सुविधा क्षेत्र में ही मिले, इसके लिए अस्पताल का भी निर्माण कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी