विहिप एक से शुरू करेगी गंगा तीरे धन संग्रह

जासं प्रयागराज अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर भव्य और दिव्य बनाना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:02 PM (IST)
विहिप एक से शुरू करेगी गंगा तीरे धन संग्रह
विहिप एक से शुरू करेगी गंगा तीरे धन संग्रह

जासं, प्रयागराज : अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर भव्य और दिव्य बनाना है। इस संकल्प के साथ विहिप व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की टोलियां जिलेभर में जनसंपर्क कर रही हैं। अभियान को गति देने के लिए माघ मेला क्षेत्र के परेड मैदान स्थित विहिप के पंडाल में भी काउंटर खोले जा रहे हैं। इसकी शुरुआत एक फरवरी से होगी। यहां शुरू में चार काउंटर खोले जाएंगे। इसी के साथ दस, सौ और हजार रुपये के कूपन से भी धन संग्रह की शुरुआत की जाएगी। इसमें मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु व साधु संतों से सहयोग राशि लेने की तैयारी है।

उधर, शहरी क्षेत्र में सहयोग राशि देने वालों का सिलसिला जारी है। राज्य विधि अधिकारी रीमा गुप्ता व अविनाश गुप्ता ने एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी। इस दौरान शिव कुमार पाल, सोशल मीडिया आयाम प्रमुख दक्षिण भाग के विष्णु जायसवाल भी मौजूद रहे। इसी क्रम में शभू लाल गुप्त ने 11000 रुपये की सहयोग राशि विभाग सह संघ चालक शिव कुमार पाल को सौंपी। विष्णु कुमार जायसवाल ने भी 11000 रुपये का चेक मंदिर के लिए दिया। धन संग्रह टोली का फूल मालाओं से स्वागत

धन संग्रह के लिए विहिप व आरएसएस के कार्यकर्ता जगह जगह जा रहे हैं। लोगों से सहयोग राशि देने का आह्वान भी कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं का कई जगहों पर फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। समर्पण निधि विभाग सह संघ चालक शिव कुमार ने बताया कि प्रयाग दक्षिण में एक परिवार के पास जाने पर लोगों ने आने का प्रयोजन पूछा। उन्हें बताया गया कि निधि संग्रह के लिए आए हैं तो सभी भावविभोर हो उठे। श्रीराम का सेवक मानकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों ने 11000 रुपये का चेक भी सौंपा। देव प्रयागम निवासी जय प्रकाश गुप्त व कृष्ण कुमार मौर्य ने भी 11000 रुपये की सहयोग राशि का चेक दिया। बच्चों के भी नाम से कर रहे निधि समर्पण

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आस्था का अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि हर कोई अपने नाम से निधि समर्पित करना चाह रहा है। यहां तक कि बच्चों के नाम से भी अभिभावक धन दे रहे हैं। देवप्रयागम निवासी सुनील ने अपने चार महीने के बच्चे के नाम से भी सहयोग राशि समर्पित की। केशव नगर चौक से रामचंद साहू उनकी पत्‍‌नी रानी साहू ने भी अलग अलग सहयोग राशि के चेक दिए। डॉ. एसएन गुप्ता, हरेंद्र सिंह महावीर, प्रतीक अग्रवाल, सरस्वती देवी आदि ने सहयोग राशि का चेक दिया।

chat bot
आपका साथी