वाराणसी के विधायक प्रयागराज में बोले- भाजपा को प्रबुद्ध वर्ग का सबसे अधिक समर्थन मिल रहा है

विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने दावा किया कि अन्य राजनीतिक दल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि भाजपा ने ऐसा नहीं किया। यही दल है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को निभा सकता है। सांसद रीता जोशी बोलीं कि प्रदेश में सुशासन है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:48 AM (IST)
वाराणसी के विधायक प्रयागराज में बोले- भाजपा को प्रबुद्ध वर्ग का सबसे अधिक समर्थन मिल रहा है
रोहनिया वाराणसी के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा को प्रबुद्ध वर्ग का समर्थन सबसे अधिक मिल रहा है। यह वर्ग हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करता रहता है। यह दावा रोहनिया वाराणसी के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया है। वह प्रयागराज के यमुनापार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी के लिए काम करने वाला अगर देश में कोई नेता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रदेश में यह कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कर रहे हैं। भाजपा सरकार की देन है कि जिन गरीबों के सिर पर छत नहीं थी उन्हें अब आवास मिल रहे हैं। सभी घरों में शौचालय बन चुके हैं। देश, प्रदेश, जिला, क्षेत्र कहीं भी जाएं हर तरफ चौड़ी सड़कों का जाल बिछा है।

भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया : सुरेंद्र नारायण सिंह

विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने दावा किया कि अन्य राजनीतिक दल परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि भाजपा ने ऐसा नहीं किया। यही दल है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को निभा सकता है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी होने के साथ देश दुनिया को बता चुकी है कि यह दल परिवारवाद की राजनीति नहीं करता। भाजपा ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उधर, अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर बनाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। एक विधान, एक प्रधान को साकार कर विकास की गंगा बहाई।

भाजपा की सरकार में जनपद का विकास तेजी से हुआ : सांसद रीता जोशी

सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा हाई कोर्ट हमारे पास है। यहां राष्ट्रीय ला कालेज का शिलान्यास कर शहर के लोगों का मान बढ़ाया है। कुंभ के समय में तमाम बड़े कार्य हुए। बहुत सी इमारतों को नया स्वरूप दिया गया। इसके अतिरिक्त माफिया पर भी सख्ती हुई। कानून का राज स्थापित किया गया। प्रदेश में सुशासन आया। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन, आवास, शौचालय, राशन, गैस कनेक्शन आदि की व्यवस्था की गई। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी