कानपुर के पास मालगाड़ी पलटने से वंदे भारत का रूट बदला है, जानें किन ट्रेनाें का मार्ग परिवर्तित हुआ

प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड में रूरा और अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी पलट गई। गति तेज होने की वजह से वैगन एक-दूसरे पर चढ़ गए। इससे वैगन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वंदे भारत समेत कई ट्रेनाें के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:52 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:52 PM (IST)
कानपुर के पास मालगाड़ी पलटने से वंदे भारत का रूट बदला है, जानें किन ट्रेनाें का मार्ग परिवर्तित हुआ
प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड में मालगाड़ी पलटने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का रूट बदला है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी पलट गई। वैगन क्षतिग्रस्त होने से रेल मार्ग भी बाधित है। ऐसे में कई ट्रेनें लेट हो गई। वंदे भारत समेत कुछ अन्य गाड़ियों को परिवर्तित रूट से निकाला जा रहा है तो कई गाड़ी को बीच रास्ते में ही निरस्त करना पड़ा। हालांकि रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड पर हुआ हादसा

प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेलखंड में रूरा और अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब चार बजे मालगाड़ी पलट गई। गति तेज होने की वजह से वैगन एक-दूसरे पर चढ़ गए। इससे वैगन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। जानकारी होने पर टीम के साथ अफसर पहुंचे। राहत कार्य समेत ट्रैक दुरुस्त कर बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। इधर, ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने और प्रयागराज देरी से पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

-04411 भागलपुर–आनंदविहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ- मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।

-02871 मगध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के रास्ते चलेगी।

-02581 बनारस- नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के रास्ते चलेगी।

-02301 हावड़ा– नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-02423 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-02453 रांची – नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-02315 कोलकता – उदयपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-मथुरा- अछनेरा के रास्ते चलेगी।

-02583 हटिया – आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर प्रयागराज छिवकी -झांसी-आगरा-पलवल के रास्ते चलेगी।

-02823 भुबनेश्वर– नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-02942 आसनसोल – भावनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर प्रयागराज छिवकी -झांसी-आगरा के रास्ते चलेगी।

-02287 सियालदह – बीकानेर अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।-02815 पुरी – आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कानपुर-लखनऊ –मुरादाबाद के रास्ते चलेगी।

-05483 अलीपुर द्वार – दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ –मुरादाबाद – दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-02311 हावड़ा – कालका निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ –मुरादाबाद- दिल्ली के रास्ते चलेगी।

-04218 चंडी गढ़ – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते चलेगी।

-05956 दिल्ली – कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-ग्वालियर-झांसी –प्रयागराज छिवकी रास्ते चलेगी।

-04038 दिल्ली – कामख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-ग्वालियर-झांसी –प्रयागराज छिवकी रास्ते चलेगी।

-02876 आनंद विहार –पुरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते चलेगी।

मुरादाबाद-लखनऊ-कानपुर के रास्ते निकाली वंदे भारत

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत को शुक्रवार को गाजियाबाद से डायवर्ट करना पड़ा। यह गाड़ी गाजियाबाद से मुरादाबाद, लखनऊ से कानपुर होकर निकाली गई।

प्रयागराज मंडल के हेल्पलाइन नंबर

- प्रयागराज- 05322224826, 0532 2224827

- कानपुर- 05122323015, 05122323016, 05122323018

- इटावा- 8279796658

- खुर्जा - 05738253084, 05738253085

- फतेहपुर- 05180222025, 05180222026, 05180222036

- फफूंद - 8808031811

- मीरजापुर- 05442220095, 05442220096, 05442220097

chat bot
आपका साथी