कुछ माह पहले हुआ था विवाह, युवती की मौत पर मचा हंगामा, प्रयागराज पुलिस कर रही जांच

करछना इलाके की 22 साल की खुशबू का निकाह मेजा के पौसिया चौहान गांव में रहने वाले फारुख खान से किया गया था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। खुशबू के पति फारूक खान ने घटना की जानकारी मेजा पुलिस को दी।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:54 PM (IST)
कुछ माह पहले हुआ था विवाह, युवती की मौत पर मचा हंगामा, प्रयागराज पुलिस कर रही जांच
मायके वालों ने आकर आरोप लगाया कि उसे मारकर फंदे पर लटका दिया गया था।

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार इलाके में मेजा के पौसिया चौहान गांव में कुछ ही समय पहले ब्याही एक युवती की संदिग्ध हालात में ससुराल में मौत होने पर हंगामा मच गया। मायके वालों ने आकर आरोप लगाया कि उसे मारकर फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मारकर फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

करछना इलाके की 22 साल की खुशबू का निकाह मेजा के पौसिया चौहान गांव में रहने वाले फारुख खान से किया गया था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। खुशबू के पति फारूक खान ने घटना की जानकारी मेजा पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। इस बीच करछना से आए खुशबू के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि दोपहर बाद तक थाने में तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच और पीएम रिपोर्ट  मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी