UP PSC Exams 2020 : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग 2020 में आयोजित कराएगा 16 प्रतियोगी परीक्षाएं, नया परीक्षा कैलेंडर जारी

UPPSC Exam 2020 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) 2020 में अब 16 परीक्षाएं करवाएगा। 25 जुलाई 2019 को आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में 2020 में आठ परीक्षा का कार्यक्रम था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 03:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 03:50 PM (IST)
UP PSC Exams 2020 : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग 2020 में आयोजित कराएगा 16 प्रतियोगी परीक्षाएं, नया परीक्षा कैलेंडर जारी
UP PSC Exams 2020 : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग 2020 में आयोजित कराएगा 16 प्रतियोगी परीक्षाएं, नया परीक्षा कैलेंडर जारी

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 2020 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

पहले से घोषित परीक्षा कार्यक्रमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, बल्कि शुक्रवार को जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 2020 में आयोग अब 16 परीक्षाएं करवाएगा। इससे पहले 25 जुलाई 2019 को आयोग की ओर से जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में 2020 में आठ परीक्षाओं का ही कार्यक्रम तय हुआ था।

यूपीपीएससी की ओर से जारी नए कैलेंडर में पहले तय परीक्षाओं में 16, 23 फरवरी, 20 अप्रैल, 16 मई, 21 जून, 16 अगस्त, 15 अक्टूबर व तीन दिसंबर को जो परीक्षाएं होनी थी वह तय तारीख पर ही होंगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में आगे परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

2020 में होने वाली परीक्षाएं

-18 जनवरी : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2017 के अभ्यर्थियों का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट।

-19 जनवरी : प्रोग्रामर/ प्रोग्रामर ग्रेड-1/प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड बी परीक्षा 2019 के अंतर्गत कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड बी की कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट परीक्षा।

-22 जनवरी : यूनानी चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2016

-16 फरवरी : सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018

-23 फरवरी से : सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018

-22 मार्च : खंड शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019

-पांच अप्रैल : कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग) परीक्षा 2019

-20 अप्रैल से : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा 2019

-16 मई से : सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018

-सात जून : सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 2019

-21 जून : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2020 व सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा 2020

-30 जून : उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2016

-16 अगस्त से : सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2019

-13 सितंबर : खंड शिक्षाधिकारी मुख्य परीक्षा 2019

-15 अक्टूबर से : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020

-तीन दिसंबर से : सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2020। 

chat bot
आपका साथी