UP Zila Panchayat Chunav 2021: दिलचस्प होगा जिला पंचायत अध्‍यक्ष का मुकाबला, एक-एक वोट की तलाश

UP Zila Panchayat Chunav 2021 समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। दोनों ही पार्टी अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। सपा ने मालती यादव को तो भाजपा ने डा. वीके सिंह को मैदान में उतारा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:22 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:22 AM (IST)
UP Zila Panchayat Chunav 2021: दिलचस्प होगा जिला पंचायत अध्‍यक्ष का मुकाबला, एक-एक वोट की तलाश
यूपी जिला पंचायत चुनाव में प्रयागराज में अध्‍यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा तैयारी कर रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव का बिगुल बज चुका है। अभी तक यही संभावना जताई जा रही है कि सिर्फ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के ही प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। ऐसी स्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्‍मीद है। एक-एक वोट के लिए मैदान में उतरने वाले दोनों प्रत्याशियों को जिद्दोजहद करनी पड़ेगी।

सपा और भाजपा के नेताओं की साख दांव पर

समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। दोनों ही पार्टी अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। समाजवादी पार्टी ने मालती यादव तो भारतीय जनता पार्टी ने डा. वीके सिंह को मैदान में उतारा है।

जीत के लिए सदस्‍यों के समर्थन का जादुई आंकड़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतने के लिए 84 में 43 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। यह जादुई आंकड़ा समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पास अभी नहीं है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी समेत नेता पूरे जी-जान से इस जादुई आंकड़े को जुटाने में लगे हैं। जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांग रहे हैं। सदस्य भी उनको समर्थन देने का आश्वासन दे रहे हैं।

समर्थन जुटाने के लिए लग रहा ऐड़ी-चोटी का जोर

यही वजह है कि दोनों ही दल यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन हैं। हालांकि यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि किसका दावा सही था। फिलहाल जादुई आंकड़ा जुटाने के लिए दोनों ही पार्टियों के नेता भीतर ही भीतर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी