UP Vidhan Sabha Election 2022: भाजपाइयों का श्रमिक चौपाल, सहभोज के माध्‍यम से जनता से जुड़ने का प्रयास

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ की ओर से प्रयागराज के गौस नगर मीरापुर व बमरौली गांव में सहभोज और श्रमिक चौपाल लगाई गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:50 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:50 AM (IST)
UP Vidhan Sabha Election 2022: भाजपाइयों का श्रमिक चौपाल, सहभोज के माध्‍यम से जनता से जुड़ने का प्रयास
उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी न किसी स्तर पर जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए श्रमिक चौपाल और सहभोज का भी आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा नेता बोले- केंद्र व प्रदेश सरकार श्रमिकों के लिए निरंतर कर रही कार्य

भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ की ओर से प्रयागराज के गौस नगर, मीरापुर व बमरौली गांव में सहभोज और श्रमिक चौपाल लगाई गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसका लाभ भी प्रत्येक व्यक्ति तक सीधे पहुंच रहा है। लोन देने के साथ लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। पटरी दुकानदारों को भी अलग तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें प्रशिक्षण व टूल किट भी दी जा रही है। इस मौके पर अनिल केसरवानी, राजेश केसरवानी, रणविजय सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, अखिलेश कुशवाहा, रविंद्र साहू, चंद्रमा प्रभारी, सागर प्रजापति, रॉबिन साहू आदि मौजूद रहे।

डिप्‍टी सीएम केशव ने किया ट्वीट, इस दफा सपा, बसपा, कांग्रेस पूरी तरह सफा

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले दिनों अयोध्या के बाद, काशी और मथुरा की बात कहकर जहां हलचल बढ़ा दी थी वहीं एक और ट्वीट किया है। लिखा है कि इस दफा सपा, बसपा, कांग्रेस पूरी तरह सफा। अपने एक अन्य ट्वीट में सरकार के कार्यों को भी बताया है। कहा है कि क्षेत्रीय जनों की मांग के अनुरूप बेहतर एवं सुगम्य यातायात सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में कौशांबी में म्योहर से सराय आकिल मार्ग का चौड़ीकरण कराने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई और 28.92 लाख रुपये निर्गत कर दिए गए हैं। कहा है कि सुगम्य सड़क यातायात के लिए लोक निर्माण विभाग संकल्पित है।

chat bot
आपका साथी