UP Vidhan Sabha Chunav 2022: चुनावी मिशन के तहत भाजपा ने शुरू किया ग्राम चौपाल, पार्टी की यह है योजना

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा ने गंगापार में ग्राम चौपाल की शुरूआत की है। चौपाल पूरे जिले में लगेगी। पहले चरण में गंगापार में इसकी शुरुआत हुई है। यह अभियान किसान मोर्चा की ओर से है। इसमें लखनऊ से लेकर गांव के खेत खलिहान तक की चर्चा होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:10 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: चुनावी मिशन के तहत भाजपा ने शुरू किया ग्राम चौपाल, पार्टी की यह है योजना
आगामी विधान सभा को देखते हुए भाजपा ने ग्राम चौपाल लगाने की योजना पर अमल करना शुरू कर दिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव को किसी भी सूरत में भाजपा कमज़ोर नहीं होने देना चाहती है। इसके लिए सभी जी भागीदारी और सहयोग भी सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने पूरे गंगापार में ग्राम चौपाल लगाने की शुरुआत की है। हालांकि यह चौपाल पूरे जिले में लगेगी। पहले चरण में गंगापार में इसकी शुरुआत हुई है। यह अभियान किसान मोर्चा की ओर से है। इसमें लखनऊ से लेकर गांव के खेत खलिहान तक की चर्चा होगी। योगी सरकार ने क्या किया और आगे क्या करेगी, इस पर भी रोशनी डाली जाएगी। यदि कहीं असंतोष होगा तो उस पर भी मरहम लगाने की कवायद की जाएगी।

शिवजी डिग्री कालेज में लगी पहली चौपाल

प्रयागराज गंगापार का ग्राम चौपाल सहसों में शिवाजी डिग्री कालेज में किसानों की सहभागिता से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल रहे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया। दावा किया कि 2022 की सरकार पुन: किसानों के द्वारा बनने जा रही है। मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर संवाद करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं योजनाओं को बताने का आवाहन किया।

सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं पर विमर्श

चौपाल को मुख्य रूप से जिले के महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी, डीसीएफ चेयरमैन प्रेम कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्र, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष आशीष भारतीया और जिला के उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने संबोधित किया। उन्‍होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर किसानो को सभी सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को बताने व उनकी समस्या सुनकर समाधान कराने का आवाहन किया। कहा ऐसा करके ही चौपाल की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी।

चौपाल में इनकी रही मौजूदगी

जिला ग्राम चौपाल का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी परेवहा ने किया। चौपाल में भाजपा नेता विजय शर्मा, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, काशी दुबे, लाल चंद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज ओझा, महामंत्री ओम प्रकाश गिरी, जिला मंत्री किसान मोर्चा राजेंद्र शुक्ला, रुद्र प्रताप, आयुष श्रीवास्तव, शंभू नाथ, धरनीधर त्रिपाठी, शोध प्रमुख महेंद्र पटेल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी