UP Vidhan Sabha Chunav 2022: शिव सेना प्रयागराज की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पार्टी सक्रियता बढ़ी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 विधान सभा चुनावी मैदान में शिव सेना भी उतरी है। प्रयागराज की सभी सीटों पर शिव सेना चुनाव लड़ेगी। जिला प्रमुख संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्‍मीदवार उतारेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:45 AM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: शिव सेना प्रयागराज की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पार्टी सक्रियता बढ़ी
यूपी विधान सभा चुनाव में प्रयागराज की सभी सीटाें पर शिव सेना अपने उम्‍मीदवार उतारेगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारी में शिव सेना भी जुट गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर भी तेज हो गया है। मेजा रोड श्यामकली इंटर कालेज में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख संजय कुमार द्विवेदी ने की। उन्होने प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी। कहा सभी लोग अपने स्तर पर पार्टी की सदस्या को बढ़ाएं। जहां जरूरी हो कैंप लगाएं। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे तभी विधानसभा चुनाव में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर शिवसेना अपने उम्मीदवार उतारेगी।

यमुनापार प्रभारी ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की

यमुनापार प्रभारी चंद्रमा प्रसाद शुक्ल ने क्षेत्र का भ्रमण कर चुनाव तैयारियों की जमीनी हकीकत को खंगाला। जिला संगठन के पदाधिकारी आशीष तिवारी ने संगठन मजबूत करने के लिए सभी शिवसैनिकों को निर्देश दिया कि अपने आसपास के कम से दस लोगों से प्रतिदन जन संपर्क करें। जिला वरिष्ठ उप प्रमुख शक्ति प्रसाद उपाध्याय उर्फ बबलू उपाध्याय ने आने वाले विधान सभा चुनाव में सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को जानने के साथ ही चुनावी बयार में कौन से मुद्दे प्रभावी होंगे इसकी भी टोह ली। इस दौरान लालाजी शुक्ला, ब्लाक प्रमुख ऊरुआ मुलचंद पांडेय, युवा सेना गौरव पंडित, जिला सचिव सर्वेश्वर प्रताप सिंह, अशोक सिंह, प्रभाकर शुक्ला, रंजीत तिवारी, हरि नारायण मिश्रा, सत्यम शुक्ला, मोहन गौढ़, वीरेंद्र नाथ पांडे, बृजेश मिश्रा, अशर्फीलाल निषाद, राजेश सिंह, नारेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी आदि मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं का ब्योरा लेकर निकले भाजपाई

विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भाजपाई हर स्तर पर सक्रिय हैं। सरकार की योजनाओं का ब्योरा लेकर घर-घर जा रहे हैं। इसी क्रम में भरद्वाज मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की टोली निकली। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने का आग्रह करने के साथ ही सभी को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। सरकार की ओर से चलने वाली तमाम योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पार्टी के पन्ना प्रमुखों को भी बूथ स्तर पर प्रत्येक व्यक्त के संपर्क में रहने की हिदायत दी गई। इस मौके पर डा. एलएस ओझा, डा. कीर्तिका अग्रवाल, अनिल भट्ट, कलानिधि, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

मेडिकल कालेजों का उपहार मिलने पर फूलपुर सांसद ने जताई खुशी

फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने नौ मेडिकल कालेजों का उपहार मिलने पर खुशी जताई है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मीरजापुर और जौनपुर में बने मेडिकल कालेज का लोकार्पण किया। ये मेडिकल कालेज लोगों की प्राणों को बचाने में सहायक होंगे। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा, कहा पहले की सरकारें सिर्फ जनता को लूटने के लिए बनती थीं। अब भाजपा सरकार लोगों के दुख दर्द को समाप्त करने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, चंद्रिका पटेल, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी