UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की प्रयागराज के शहर उत्तरी में खाता खोलने की है तैयारी

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सपा प्रयागराज में शहर उत्‍तरी विधान सभा सीट में अपना खाता नहीं खोल सकी है। यही कसक शीर्ष नेतृत्व के साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी है। वे जानते भी हैं कि शहर उत्तरी की सीट पर आसानी से जीत नहीं मिल सकती।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 03:37 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की प्रयागराज के शहर उत्तरी में खाता खोलने की है तैयारी
विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रयागराज के शहर उत्‍तरी विधान सभा सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है।

प्रयागराज, [राजेंद्र यादव]। प्रयागराज जनपद की मात्र शहर उत्तरी विधान सभा की सीट है, जहां समाजवादी पार्टी का खाता कभी नहीं खुल सका। यही नहीं पार्टी के उम्मीदवार कभी सीधी लड़ाई में भी नजर नहीं आए। भारी अंतर से पार्टी प्रत्याशियों को पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बार के विधान सभा चुनाव में इस किले पर फतह करने की रणनीति बनाई जा रही है।

शहर उत्‍तरी विधान सभा से सपा को नहीं मिली है सीट

शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 2002 से पहले सपा ने हमेशा दूसरी पार्टी को ही समर्थन दिया था। 2002 में पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट से प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया, लेकिन पराजित हो गए। 2007 और 2012 में भी हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2017 के चुनाव में सपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया, जिस पर कांग्रेस-सपा गठबंधन से अनुग्रह नारायण सिंह मैदान में उतरे, लेकिन पराजय ही मिली।

शीर्ष पार्टी नेतृत्‍व के साथ स्‍थानीय पदाधिकारियों को है कसक

सपा कभी यहां से अपना खाता नहीं खोल सकी। यही कसक शीर्ष नेतृत्व के साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी है। वे जानते भी हैं कि शहर उत्तरी की सीट पर आसानी से जीत नहीं मिल सकती, इसलिए इस यहां से जीत दर्ज करने के लिए सपाई मजबूत रणनीति बना रहे हैं। एक-एक बूथ को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जा रहा है। वहीं, यहां से मैदान में किस उम्मीदवार को उतारा जाए, इसे लेकर गहन मंथन भी हो रहा है। जातीय समीकरण के साथ ही किसकी लोगों के बीच मजबूत पैठ है, इसे भी देखा जा रहा है।

शहर उत्‍तरी से 10 लोगों ने टिकट के लिए किया है आवेदन

शहर उत्तरी से टिकट के लिए 10 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी जताई है। इसमें भूपेंद्र श्रीवास्तव पीयूष, विनय कुशवाहा, अनूप यादव, संदीप यादव, शिवा त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, रमा यादव, मंजू पाठक आदि शामिल हैं। इन सभी ने अपनी दावेदारी जताने के साथ ही शीर्ष नेतृत्व को यह भी बताया है कि उनकी लोगों के बीच जबरदस्त पैठ है। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना हमेशा प्राथमिकता में शामिल रहा है।

कितने मतदाता

कुल मतदाता : 417788

पुरुष : 231410

महिला : 186307

अन्य : 71

किस जाति के कितने मतदाता

ब्राह्मण 60 हजार, कायस्थ 50 हजार, अनुसूचित जाति 60 हजार, वैश्य 30 हजार, कुशवाहा-मौर्य 25 हजार, यादव 25 हजार, पटेल 20, मुस्लिम 20 हजार व अन्य पिछड़ी जाति के।

chat bot
आपका साथी