UP Vidhan Sabha Chunav 2022: प्रयागराज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा से चढ़ेगा सियासी पारा

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 छह दिसंबर को करछना के करेहा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 04:32 PM (IST)
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: प्रयागराज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा से चढ़ेगा सियासी पारा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा प्रयागराज के यमुनापार में आयोजित होगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। कहीं जन सभा हो रही है तो कहीं, जातीय सम्मेलन। इनमें सत्ता पक्ष अपने काम गिना रहा है तो विपक्ष सरकार की असफलताओं का लेखा जोखा रख रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपने प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा प्रयागराज के यमुनापार में रखी है।

छह दिसंबर को करछना के करेहा में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा का आयोजन किया गया है। इसमें पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। यह सभा प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी ताकत दिखाने का भी एक अवसर है।

यही वजह है कि क्षेत्र के सभी मोर्चा व घटकों के लोग अपने स्तर से भीड़ जुटाने में भी लगे हैं। इस सभा से यमुनापार कर सियासी पारा जरूर चढ़ेगा। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि सभा दोपहर 12 बजे रखी गई है। मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार केसरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष रंजन निषाद आदि ने सभा स्थल, पार्किंग, मंच आदि की व्यवस्था को जांच लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव गांव जा रहे हैं और सरकार के कार्यों को भी गिना रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों सदस्यता अभियान में जुटे हैं। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इन आयोजनों में पार्टी के कार्यों को भी गिनाया जा रहा है। इसके साथ प्रत्येक कार्यकर्ता का आग्रह यह भी है कि जो लोग 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं वह मतदाता जरूर बनें। संगठन का मानना है कि पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के साथ अधिक से अधिक मतदान का भी रिकार्ड उत्तर प्रदेश में बनवाया जाना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी