UP TGT PGT Recruitment 2020: एडेड कॉलेजों में हिंदी, गणित और विज्ञान शिक्षकों की कमी होगी पूरी
UP TGT PGT Recruitment 2020 उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक कॉलेजों की शिक्षक भर्ती में हिंदी गणित विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों के पद भरने पर विशेष जोर दिया गया है ये अहम पद वर्षों से खाली रहे हैं।
प्रयागराज [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक कॉलेजों की शिक्षक भर्ती में हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों के पद भरने पर विशेष जोर दिया गया है, ये अहम पद वर्षों से खाली रहे हैं। दोनों संवर्गों में देवभाषा संस्कृत विषय में पदों का खूब आवंटन हुआ है। वहीं उर्दू विषय में सिर्फ टीजीटी में चयन हो रहा है, जबकि पीजीटी में यह विषय नदारद है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विज्ञापन में टीजीटी में सबसे अधिक रिक्त पद गणित विषय में हैं। इसके बाद हिंदी और विज्ञान में खाली पदों की भरमार है। अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान व संस्कृत में भी खूब पद हैं। इसी तरह से पीजीटी में सबसे अधिक हिंदी विषय में पद खाली हैं, फिर अंग्रेजी, संस्कृत और भूगोल में पदों की अधिकता है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र व अर्थशास्त्र में भी पद अधिक हैं। इन पदों के भरने से कालेजों में पठन पाठन का दुरुस्त होगा। प्रवक्ता में उर्दू विषय की रिक्तियां नहीं हैं।
टीजीटी-पीजीटी के विषय और पद
विषय : टीजीटी : पीजीटी विज्ञान : 1943 : -- हिंदी : 1956 : 410 संस्कृत : 1035 : 266 गृह विज्ञान : 771 : 13 सामाजिक विज्ञान : 1578 : -- गणित : 1989 : 99 कला : 813 : 76 अंग्रेजी : 1783 : 297 कृषि : 185 : 38 शारीरिक शिक्षा : 545 : 13 वाणिज्य : 135 : 45 सिलाई : 23 : -- उर्दू : 77 : -- संगीत वादन : 20 : 12 संगीत गायन : 60 : 09 नागरिक शास्त्र : -- : 183 रसायन विज्ञान : -- : 171 भौतिक विज्ञान : -- : 158 जीव विज्ञान : -- : 114 भूगोल : -- : 258 समाजशास्त्र : -- : 78 अर्थशास्त्र : -- : 171 इतिहास : -- : 90 शिक्षा शास्त्र : -- : 30 मनोविज्ञान : -- : 47 तर्कशास्त्र : -- : 07 सैन्य विज्ञान : -- : 10 कुल पद : 12913 : 2595यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक कॉलेजों की सबसे बड़ी भर्ती शुरू