UP Primary Teachers Association: सत्य प्रकाश प्रयागराज में सैदाबाद इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष बने

UP Primary Teachers Association ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमेशा काम करेंगे। प्रत्येक शिक्षक के हक की लड़ाई लड़ेंगे। कभी भी किसी भी शिक्षक को मदद की जरूरत हो तो संगठन का प्रत्येक सदस्य ततपर रहेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:24 AM (IST)
UP Primary Teachers Association: सत्य प्रकाश प्रयागराज में सैदाबाद इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष बने
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के ब्लॉक इकाई सैदाबाद का गठन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज के ब्लॉक इकाई सैदाबाद का गठन किया गया। प्रयागराज के सैदाबाद विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मुगरसन में यह गठन हुआ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्‍टर प्रमोद कुमार तिवारी तथा जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार शुक्ला की देखरेख में हुआ। इसमें सत्य प्रकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रवि शंकर मिश्र ब्लॉक मंत्री, अवधेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा रीना यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

संगठन की मजबूती को करेंगे काम

ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमेशा काम करेंगे। प्रत्येक शिक्षक के हक की लड़ाई लड़ेंगे। कभी भी किसी भी शिक्षक को मदद की जरूरत हो तो संगठन का प्रत्येक सदस्य ततपर रहेगा। 

ये लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर बैजनाथ, पुष्पा यादव, धर्मराज सिंह, श्याम किशोर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष यूपीएस आशा मिश्रा, शशिकांत पांडे ए आर पी, लक्ष्मी शंकर यादव, शशीकांत यादव ए आर पी, पूनम गुप्ता सुभाष सिंह, कविता यादव, अनुपम सिंह, योगेंद्र कुमार,ऋषि राज सिंह, मान सिंह, कामिनी सिंह, कल्पना श्रीवास्तव,चंद्रशेखर यादव, रामपाल, कृष्ण कुमार, मंजू सरोज, अंबिका राज,राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह,अनुराग, अजय सिंह, विकास सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शंकर यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी