UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में ज‍िला पंचायत की 84 में से 27 सीटों का पर‍िणाम घोष‍ित, जानें पूरी लिस्‍ट

UP Panchayat Chunav 2021 यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना आज तीसरे दिन भी जारी है। प्रयागराज में जिला पंचायत की 84 सीटों पर चुनाव हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद तक अभी 27 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुका है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:10 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में ज‍िला पंचायत की 84 में से 27 सीटों का पर‍िणाम घोष‍ित, जानें पूरी लिस्‍ट
प्रयागराज में जिपंस की 84 सीटों में से मंगलवार दोपहर बाद तक 27 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुका था।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव की मतगणना आज तीसरे दिन भी जारी है। प्रयागराज में जिला पंचायत की 84 सीटों पर चुनाव हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद तक अभी 27 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुका है। मतगणना स्‍थलों पर प्रत्‍याशी के समर्थक रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं।
 

जिला पंचायत के अब तक प्राप्‍त विजेता

- सोरांव प्रथम से अनुसूचित जाति महिला सीट से रेखा कुमारी को 3709 मत मिले।

- सोरांव द्वितीय से अनुसूचित जाति  सीट पर खिन्नी लाल को 4497 मत मिले।

- सोरांव तृतीय से अनुसूचित जाति सीट पर विजय कुमार को 3638 मत मिले।

- मऊआइमा प्रथम से अनारक्षित सीट पर कमरुलहसन को 3289 मत मिले।

- श्रृंगवेरपुर धाम प्रथम से महिला सीट पर प्रेमकली  को  5206 मत मिले।

- श्रृंगवेरपुर धाम द्वितीय से अनारक्षित सीट पर रावेंद्र सिंह यादव को 3375 वोट मिले।

- श्रृंगवेरपुर धाम तृतीय से अनारक्षित सीट पर विष्णु कुमार यादव को  6005 मत मिले।

- भगवतपुर प्रथम से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट पर सरिता सिंह को 5447 मत मिले।

- भगवतपुर द्वितीय  से अनुसूचित जाति सीट पर चंद्र प्रकाश को  5331 मत मिले।

- भगवतपुर तृतीय से अनुसूचित जाति महिला सीट पर रेखा देवी को 2917 मत प्राप्‍त हुए।

- चाका प्रथम से अनुसूचित जाति महिला सीट से कृष्णावती देवी को 4763 मत मिले।

- जसरा द्वितीय से अनारक्षित सीट पर बृजेश कुमार  को 3287 मत मिले।

 - मांडा प्रथम से अन्य पिछड़ा वर्ग सीट पर प्रमील कुमार को 4842 मत मिले।

- मांडा द्वितीय से अनारक्षित सीट पर मोतीलाल  को 5671 मत मिले।

- मांडा तृतीय से अनारक्षित सीट पर रेखा को  6574 मत मिले।

- मांडा चतुर्थ से अनुसूचित जाति महिला सीट पर सुमन को 4063 मत मिले।

chat bot
आपका साथी