UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज के इस वार्ड में दूसरी बार हुई मतगणना, भाजपा समर्थित रेखा को मिली जीत

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह जीत सिर्फ रेखा की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की है। इसके लिए संगठन की नीतियों की भी श्रेय देना चाहिए। खासकर शीर्ष नेतृत्व की नीतियों व योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 09:17 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 09:17 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज के इस वार्ड में दूसरी बार हुई मतगणना, भाजपा समर्थित रेखा को मिली जीत
प्रयागराज में जिला पंचायत सदस्‍य पद के लिए भगवतपुर में दोबारा मतगणना में रेखा सिंह को जीत मिली।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना में कई उतार-चढ़ाव भी दिखे। प्रयागराज में जिला पंचायत सदस्य की भगवतपुर ब्लॉक वार्ड नंबर 50 कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा देवी पत्नी सुरेश पासी ने जीत दर्ज की है। यह सफलता इन्हें दूसरी बार की मतगणना में हासिल हुई। पहली बार जब मतगणना हुई तो तो उसमें रेखा देवी पिछड़ गई थीं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं व नीतियों की जीत

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह जीत सिर्फ रेखा की नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की है। इसके लिए संगठन की नीतियों की भी श्रेय देना चाहिए। खासकर शीर्ष नेतृत्व की नीतियों व योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। यही वजह है कि निचले स्तर पर भी पार्टी जीत रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश ने बताया कि यह चुनाव रेखा ने 235 मतों से जीता है।

रेखा की जीत पर भाजपाइयों ने दी बधाई

रेखा की जीत पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राघवेंद्र कुशवाहा, रामलोचन साहू, राजू पाठक, गिरीजेश मिश्रा, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीनानाथ कुशवाहा,  रामजी मिश्रा आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी