UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में मतगणना के दौरान बवाल करने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा

UP Panchayat Chunav 2021 समर्थक उग्र हो गए और प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर धरने पर बैठे। आवागमन बाधित होने की खबर मिलते ही हंडिया समेत कई थाने की पुलिस पहुंची। सड़क से हटाने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया जिससे दारोगा समेत कई लोग चुटहिल हो गए थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:38 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में मतगणना के दौरान बवाल करने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा
प्रयागराज के सैदाबाद में मतगणना के दौरान बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्‍त कार्रवाई करेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सोमवार शाम सैदाबाद में बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रव करने वालों की शिनाख्त कर रही है ताकि उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जा सके। वहीं, पथराव व तोडफ़ोड़ से हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है। जरूरी हुआ तो अभियुक्तों से नुकसान की भी भरपाई की जाएगी। हंडिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

सैदाबाद ब्लॉक के वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा की उम्मीदवार नंदनी त्रिपाठी हैं। उनके पति प्रमोद उर्फ बुलबुल सैदाबाद ब्लॉक के प्रमुख हैं। इसी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद पर दुमदुमा निवासी अंजली यादव पत्नी सुरेंद्र कुमार चुनाव भी चुनाव लड़ा। हंडिया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया था। कहा जा रहा है कि शनिवार दोपहर दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। इसी दौरान बुलबुल के एक रिश्तेदार ने नंदनी को विजयी घोषित करते हुए फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। 

उधर, मतगणना भी धीमी गति से हो रही थी। इसको लेकर सुरेंद्र यादव पक्ष नाराज हो गया और रिर्टिनंग आफीसर पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा करने। दावा किया गया कि अंजली चुनाव जीत गई हैं और उन्हें प्रमाण पत्र मतगणना स्थल पर ही दिया जाए। मना करने पर वह सुरेंद्र के समर्थक उग्र हो गए और प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर जमशेदपुर गांव के सामने धरने पर बैठ गए। आवागमन बाधित होने की खबर मिलते ही हंडिया समेत कई थाने की पुलिस पहुंच गई। सड़क से हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे दारोगा समेत कई लोग चुटहिल हो गए थे। 

chat bot
आपका साथी