UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह विजयी, जिपंस के 16 सीटों का परिणाम घोषित

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीत गई हैं। उन्‍होंने जिला पंचायत सदस्‍य पद पर जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीत हासिल की है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:40 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:40 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: प्रयागराज में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह विजयी, जिपंस के 16 सीटों का परिणाम घोषित
निवर्तमान जिला पंचायत अध्‍यक्ष रेखा सिंह ने भाजपा के टिकट से जिला पंचायत सदस्‍य पद पर चुनाव जीत गई हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत के परिणाम घोषित करने में काफी देरी की जा रही है। प्रयागराज में हो रही मतगणना के तीसरे दिन अब तक जिला पंचायत सदस्यों की 16 सीटों के ही परिणाम घोषित हो सके हैं। इसमें भाजपा के दो प्रत्याशी ही जीत सके हैं। 

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीत हासिल की

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने 6574 मतों से जीत हासिल की है। जिले के 23 विकास खंड क्षेत्र में बनाए मतगणना केंद्रों पर रविवार से मतों की गणना चल रही है। सभी केंद्रों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों की सभी सीटों के परिणाम भी आ गए हैं। हालांकि जिला पंचायत की सभी सीटों के परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। 

जिला पंचायत सदस्‍यों के सभी परिणाम कुछ घंटों में घोषित होने की उम्‍मीद

जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी व एडीएम गंगा राम गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना हो गई है। चूंकि इनका क्षेत्र कई ग्राम सभाओं को मिलाकर होता है। इसलिए जिला पंचायत प्रत्याशियों को मिले मतों को जोडऩे का काम चल रहा है। कुछ घंटों में सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल अब तक 16 पदों की घोषणा की गई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी वार्ड 50 भगवतपुर तृतीय से रेखा देवी और वार्ड 77 मांडा तृतीय से रेखा सिंह जीती हैं। रेखा सिंह निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

chat bot
आपका साथी