UP Panchayat Chunav 2021: जानें, पंचायत चुनाव में प्रयागराज के कितने लोग करेंगे मतदान, कहां कितने हैं मतदाता

UP Panchayat Chunav 2021 जिले भर में कुल 3369216 वोटर हैं। यही मतदाता चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। पिछले चुनाव की तुलना में 307751 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। वोटरों की ये संख्‍या कुल 23 विकास खंडों में है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:34 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: जानें, पंचायत चुनाव में प्रयागराज के कितने लोग करेंगे मतदान, कहां कितने हैं मतदाता
पंचायत चुनाव में मतदान को प्रयागराज में सबसे अधिक मतदाता कोरांव ब्‍लाक और सबसे कम मतदाता चाका ब्‍लाक में हैं।

जेएनएन, प्रयागराज। प्रयागराज में 15 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। इस दिन जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान से पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां हम आपको बताएंगे कि जनपद में कितने मतदाता पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कहां कितने मतदाता हैं। किस ब्‍लाक में सबसे कम और किस ब्‍लाक में सबसे अधिक वोटर हैं।

जिले भर में कुल 3369216 वोटर हैं

पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने-अपने पदों के हिसाब से प्रचार कर रहे हैं। हर कोई वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहा है। जिले भर में कुल 3369216 वोटर हैं। यही मतदाता चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। पिछले चुनाव की तुलना में 307751 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। वोटरों की ये संख्‍या कुल 23 विकास खंडों में है।

सबसे कम वोटर चाका ब्‍लाक में

साल भर पहले नगर निगम का विस्तार किया गया। इस विस्तार में नैनी क्षेत्र में गांव का काफी हिस्सा शहर में शामिल कर लिया गया है। इससे नैनी से लगे चाका ब्लाक में वोटर काफी कम हो गए। अब चाका में 53777 वोटर ही बचे हैं। चाका से थोड़े ज्यादा वोटर कौडि़हार में हैं। यह भी शहर के उत्तरी छोर पर गंगा पार में लगा है। इसके अलावा हाल ही में जिले भर में तीन नए ब्लाक बनाए गए थे। इसमें सहसों, श्रृंगवेरपुर और भगवतपुर है। इन तीनों ब्लाकों में से सबसे कम वोटर सहसों में हैं। जबकि अन्य दो ब्लाकों में 11 लाख से अधिक वोटर है।

सबसे अधिक मतदाता कोरांव ब्‍लाक में

जिले भर में सबसे ज्यादा वोटरों का ब्लाक कोरांव है। वहां पर 234385 वोटर है। इसके बाद दो लाख से अधिक वोटर सैदाबाद में है।

जानें, किस ब्‍लाक में कितने हैं मतदाता

- मेजा में 159632

- उरुवा में 179857

- बहरिया में 184321

- कोरांव में 234385

- जसरा में 142060

- बहादुरपुर में 153610

- सैदाबाद में 208400

- कौंधियारा में 122565

- करछना में 179873

- मऊआइमा में 146929

- धनुपुर में 199075

- कौडि़हार में 76943

- सोरांव में 114369

- हंडिया में 174473

- मांडा में 156160

- प्रतापपुर में 190733

- फूलपुर में 135366

- शंकरगढ़ में 134711

- चाका में 53777

- होलागढ़ में 114822

- सहसों में 78027

- श्रृंगवेरपुर में 115528

- भगवतपुर में 113600

chat bot
आपका साथी