UP Panchayat Chunav 2021: भाजपा ने 22 बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई की, 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

UP Panchayat Chunav 2021 भाजपा के बागी प्रत्‍याशियों की पार्टी ने छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी है। यमुनापार अध्यक्ष ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:45 AM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: भाजपा ने 22 बागी प्रत्याशियों पर कार्रवाई की, 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
भाजपा समर्थिक प्रत्‍याशियों के खिलाफ जिला पंचायत चुनव लड़ रहे बागी प्रत्‍याशियों के खिलाफ पार्टी ने सख्‍त कार्रवाई की है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी प्रत्‍याशियों पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्रवाई की। उन्‍होंने 22 बागी प्रत्याशियों को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। ये सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे थे।

इन बागी प्रत्‍याशियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आने वालों में वार्ड 52 करछना से कुलदीप त्रिपाठी, वार्ड 54 करछना से बविता पटेल व कार्तिकेय कुशवाहा, वार्ड 56 करछना से लक्ष्मी शंकर पांडेय शामिल हैं। इनके अतिरिक्त वार्ड 57 कौंधियारा से लाल बहादुर कुशवाहा, वार्ड नंबर 60 जसरा से प्रताप बहादुर, वार्ड 61 जसरा द्वितीय से श्यामा कांत ,वार्ड 64 शंकरगढ़ प्रथम से सरिता देवी पति प्रदीप भारतीय, वार्ड नंबर 65 शंकरगढ़ द्वितीय से अनारकली आदिवासी, वार्ड नंबर 66 शंकरगढ़ तृतीय से धर्मेंद्र कुमार पर भी कार्रवाई की गई है।

इन्‍हें भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल माना गया

वार्ड नंबर 67 मेजा प्रथम से उमा तिवारी पति बाबा तिवारी, वार्ड नंबर 68 मेजा द्वितीय से विनय शुक्ला, बार्ड 69 मेजा बंदना पांडे, कृष्ण चंद्र पांडे, प्रिया पति अनूप शुक्ला, निशा मिश्रा पति रंजय मिश्रा, वार्ड 70 मेजा चतुर्थ से आंचल केसरी, वार्ड नंबर 71 ऊर्वा प्रथम रीता सिंह,वार्ड नंबर 72  द्वितीय से प्रतिभा मिश्रा, आरती पति श्याम राज यादव को भी संगठन से छह साल के लिए निकाल दिया गया है। वार्ड नंबर 73 तृतीय से सूरज शुक्ला को भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल माना गया है। सभी की पार्टी ने छह वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी है। यमुनापार अध्यक्ष ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

chat bot
आपका साथी