UP Panchayat by Poll 2021: प्रयागराज के 22 में से छह ब्लाकों में पूरी हुई मतगणना, लोग उत्‍साहित

UP Panchayat by Poll 2021 निर्विरोध निर्वाचन के बाद 844 ग्राम पंचायत सदस्यों और तीन प्रधान की सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। सोमवार को सुबह आठ बजे से 22 ब्लाकों में कुल 46 टेबल पर मतगणना कराई जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:17 PM (IST)
UP Panchayat by Poll 2021: प्रयागराज के 22 में से छह ब्लाकों में पूरी हुई मतगणना, लोग उत्‍साहित
पंचायत उप चुनाव की मतगणना हो रही है। प्रयगाराज के 22 ब्‍लाकों में मतगणना कर्मचारी कर रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गणना सोमवार की सुबह आठ बजे शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक छह विकास खंड कार्यालयों में मतगणना पूरी हो गई है। इसमें जसरा में ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पदों पर चुनाव हुआ था। सभी के परिणाम आ गए हैं।

शाम तक मतगणना पूरी होने के आसार हैं

इसके अलावा कौंधियारा के छह, सोरांव के तीन, शंकरगढ़ 32, सहसों के 15 और भगवतपुर के 18 पदों के परिणाम आ गए हैं। इन ब्लाकों में इतने ही पदों पर उपचुनाव हुआ था। प्रधान के तीन पदों पर उपचुनाव हुआ था। इसके अभी तक परिणाम नहीं आए हैं। आसार है कि शाम तक सभी ब्लाकों में मतगणना पूरी हो जाएगी। सैदाबाद में उपचुनाव की नौबत नहीं आई, क्योंकि वह पर बचे हुए सदस्यों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।

शनिवार को हुआ था मतदान

यूपी पंचायत चुनाव 2021 के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को उपचुनाव था। मतदान के बाद अब सोमवार को मतों की गणना कराई जा रही है। सुबह आठ बजे से विकास खंड क्षेत्र में निर्धारित किए गए स्थलों पर मतगणना शुरू हो गई है। चूंकि यह उप चुनाव है इसलिए शाम तक गणना पूरी होने के आसार हैं। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 

आकड़ों पर डालें एक नजर

- 03 सीटों पर प्रधान का उप चुनाव।

- 844 सीटों पर ग्राम पंचायत सदस्य का उप चुनाव।

- 46 मेज लगाई गई हैं मतगणना के लिए।

- 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए।

- 44 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 

तीन प्रधानाें का निधन हो गया था, पंचायत सदस्‍यों की भी खाली थी सीट

अप्रैल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद तीन प्रधानों का निधन हो गया था। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के हजारों सीटें खाली कर रही गई थी। इसके लिए उप चुनाव कराया गया। ग्राम पंचायत सदस्य की अधिकतर सीटों पर पिछले दिनों निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। सैदाबाद ब्लाक में सदस्य की जितनी बची थीं, सभी पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 

कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगी है

निर्विरोध निर्वाचन के बाद 844 ग्राम पंचायत सदस्यों और तीन प्रधान की सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। सोमवार को सुबह आठ बजे से 22 ब्लाकों में कुल 46 टेबल पर मतगणना कराई जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

chat bot
आपका साथी