यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का दावा, पूर्व सरकारों ने पाइप लाइन की लीकेज तक नहीं ठीक कराया

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने पाइप लाइन की लीकेज तक तो ठीक नहीं कराया। यदि मोटर जल गई तो बदलवा की कोई संभावना नहीं रहती थी। दूसरी तरफ वोट के लिए किसानों के हमदर्द बनकर खड़े हो जाते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:40 AM (IST)
यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का दावा, पूर्व सरकारों ने पाइप लाइन की लीकेज तक नहीं ठीक कराया
उत्‍तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डाक्‍टर महेंद्र सिंह।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जल है तो जीवन है, जल है तो कल है, किसान हमारा भगवान है। किसान के खेत में पानी पहुचे और किसान की आय दो गुनी, तीन गुनी, चार गुनी हो। इसकी अगर किसी ने चिंता की है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। इसके पहले की सरकारों ने सिर्फ योजना बनाई। उसपर अमल नहीं किया। यह दावा जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने प्रयागराज में सर्किट हाउस में किया।

बोले, हर खेत को पानी पहुंचाने का है लक्ष्‍य

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने पाइप लाइन की लीकेज तक तो ठीक नहीं कराया। यदि मोटर जल गई तो बदलवा की कोई संभावना नहीं रहती थी। दूसरी तरफ वोट के लिए किसानों के हमदर्द बनकर खड़े हो जाते हैं। इससे भी बात नहीं बनती तो जाति, धर्म सम्प्रदाय के तीर छोड़े जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन सब बातों का जवाब विकास कार्यों से दिया है। हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखकर कार्य हो रहा है।

राष्ट्रवादी सरकार में देशभर में वंदेमातरम का गायन हो रहा है

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रवादी सरकार काम कर रही है। यही वजह है कि पूरे देश में वंदेमातरम का गायन हो रहा है। भारत माता की जय-जयकार हो रही है। अगर कोई भारत मां को अपशब्द कहेगा तो पूरा देश उठ खड़ा होगा। यह बदलाव भाजपा की सरकार ने दिया है। जिनकी रगो में जिन्ना का खून बह रहा है।, उन्हें बताना होगा यह देश अमरबलिदानियों का है। भारत मा का अपमान कोई नही सहेगा।

भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में इन दिनाें सदस्याता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल खुल्दाबाद में भी कैप लगा। रोशन बाग में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दानिश एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल की अगुवाई में लोगों को सदस्यता दिलाई गई। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अल्पसंख्या समुदाय के 422 लोगों ने एवं पिछड़ा वर्ग समाज के 313 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रमेश पासी, अस्करी जैदी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, अभिजीत श्रीवास्तव, विकय सिंह, विपिन गुप्ता, सुजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी