हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अध्यापक भर्ती में जीव विज्ञान और कला-2016 का अंतिम परिणाम घोषित

जीव विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती पर यूपी बोर्ड ने यह कहकर आपत्ति जता दी थी कि हाई स्कूल में अलग से विषय नहीं है। इसी तरह पीजीटी में कला विषय भी अटका था। इस पर दोनों विषयों के अभ्यर्थी इलाहाबाद हाइकोर्ट की शरण में चले गए थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:04 AM (IST)
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अध्यापक भर्ती में जीव विज्ञान और कला-2016 का अंतिम परिणाम घोषित
टीजीटी के जीव विज्ञान और पीजीटी के कला विषय का अंतिम परिणाम शुक्रवार रात को घोषित कर दिया

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2016 के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के जीव विज्ञान और प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के कला विषय का अंतिम परिणाम शुक्रवार रात को घोषित कर दिया। जीव विज्ञान विषय के 303 पदों पर सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है जबकि कला विषय के लिए 33 पदों पर प्रवक्ता सफल घोषित किए गए हैं।

जीव विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती पर यूपी बोर्ड ने यह कहकर आपत्ति जता दी थी कि हाई स्कूल में यह अलग से विषय नहीं है। इसी तरह पीजीटी में कला विषय भी अटका था। इस पर दोनों विषयों के अभ्यर्थी इलाहाबाद हाइकोर्ट की शरण में चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर यह भर्ती परीक्षा पूरी कराई गई।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के जीव विज्ञान विषय 2016 की लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2021 को कराई थी। इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित किया गया।

इस विषय के जिन अभ्यर्थियों के सामने अनारक्षित/आरक्षण श्रेणी अंकित नहीं है, वह रिक्तियों की संख्या से अधिक के अंतर्गत प्रदर्शित हैं। ऐसे अभ्यर्थी चयनित की श्रेणी में नहीं हैं। घोषित हुए पैनल के सेलेक्शन कालम में जिनके नाम के सामने अनारक्षित/आरक्षण श्रेणी प्रदर्शित है, उनका संस्था आवंटन रिक्तियों की संख्या के अनुरूप चयन बोर्ड नियमावली के अनुसार किया जाएगा। अधिमानता आनलाइन भरने का लिंक चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उस पर अभ्यर्थी अपनी अधिमानता भर सकते हैं।

इसी तरह प्रवक्ता संवर्ग में कला विषय के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दो फरवरी 2019 को किया गया था। इस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 और 22 सितंबर 2020 को लिया गया था। इस विषय के अंतिम चयन परिणाम में आरक्षित श्रेणी के जो अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में चयनित हुए हैं, वह सामान्य श्रेणी की संस्था के अधिमानता का आनलाइन विकल्प छह दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी