यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में संकट मोचन हनुमान मंदिर में शीश नवाएंगे

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज प्रयागराज आगमन होगा। दोपहर में वे दारागंज स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। वे अखंड रामायण पाठ में शामिल हाेंगे और लोकार्पण करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:54 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:54 AM (IST)
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में संकट मोचन हनुमान मंदिर में शीश नवाएंगे
उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य श्री हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। आज दोपहर दो बजे दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ व लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। वह हनुमान जी को शीश भी नवाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोली लगी है।

भाजपा सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ की बैठक

भाजपा सांस्कृति प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को दारागंज में हुई। इसमें डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर संयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, राजेश निषाद भरत निषाद, सुभाष वैश्य, यश विक्रम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, धर्मराज पांडेय, डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल आदि मौजूद रहे।

भाजपाई आज मनाएंगे प्रयागराज में यमुनापार जिलाध्यक्ष की जन्मतिथि

भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की 49 वीं जन्मतिथि मंगलवार को भाजपाई उत्साह के साथ मनाएंगे। अजग अजग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा जाएगा। इस आयोजनों के साथ पार्टी की सदस्यता अभियान भी जारी रहेगा। जहां भी कार्यक्रम आयोजित होंगे वहां स्थानीय लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मध्यान्ह 12 बजे विमला गेस्ट हाऊस जारी बाजार में आयोजक मंडल अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, गिरिजा शंकर, परमेश्वर बौद्ध, अमित पासी आदि द्वारा कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभागों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नवनियुक्त व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का स्वागत

भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में सोमवार को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी का माला पहनाकर स्वागत हुआ। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि व्यापारी कुंभ को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुशांत केसरवानी, राजेश केसरवानी, प्रशांत पांडेय, अमित केसरवानी, विजय केसरवानी, सुधीर पांडेय, सुमित जायसवाल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी